Move to Jagran APP

हेल्थ केप्स फैक्ट्री के गेट पर प्रदर्शन व चक्का जाम आज

हेल्थ केप्स फैक्ट्री वर्कर्स यूनियन सीटू तथा कंडी संघर्ष कमेटी की बैठक वीरवार को गांव फतेहपुर में हुई। जिसमें सीटू पंजाब प्रधान कामरेड महासिंह रौड़ी ने भाग लिया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 02 Jul 2020 11:40 PM (IST)Updated: Fri, 03 Jul 2020 06:12 AM (IST)
हेल्थ केप्स फैक्ट्री के गेट पर प्रदर्शन व चक्का जाम आज
हेल्थ केप्स फैक्ट्री के गेट पर प्रदर्शन व चक्का जाम आज

संवाद सहयोगी, काठगढ़ :

loksabha election banner

हेल्थ केप्स फैक्ट्री वर्कर्स यूनियन सीटू तथा कंडी संघर्ष कमेटी की बैठक वीरवार को गांव फतेहपुर में हुई। जिसमें सीटू पंजाब प्रधान कामरेड महासिंह रौड़ी ने भाग लिया। उनके साथ कंडी संघर्ष कमेटी पंजाब राणा कर्ण सिंह ने भी शिरकत की।

कामरेड महासिंह रौड़ी ने कहा कि हेल्थ कैंपस फैक्ट्री प्रबंधकों की लापरवाही को लेकर पानी सिर से ऊपर गुजर गया है। अब लड़ाई आर-पार की होगी। शुक्रवार तीन जुलाई को फैक्ट्री गेट पर प्रदर्शन कर रैली निकाली जाएगी। इस अवसर पर राणा कर्ण सिंह ने कहा कि मजदूरों की गेटबंदी को शीघ्र बहाल किया जाए और साथी कुलविदर सिंह पर किए गए घातक हमले के आरोपितों को गिरफ्तार किया जाए। मजदूरों का बनता वेतन दिया जाए। इसे लेकर शुक्रवार को मजदूर सड़कों पर उतरेंगे और गहरी नींद में सो रहे प्रशासन व सरकार को जगाया जाएगा। सभी मजदूर परिवारों के साथ रैली में भाग लेंगे। हेल्थ कैपस फैक्ट्री के प्रबंधकों के खिलाफ भी धरना प्रदर्शन होगा। मजदूरों को शीघ्र काम पर लिया जाए। इस अवसर पर जगदीश राम सचिव, जसविदर सिंह प्रधान, करनैल सिंह, सतपाल, देवराज, परमजीत सिंह, सुखविदर सिंह आदि उपस्थित थे। संवाद सहयोगी, काठगढ़ (सतीश शर्मा, काठगढ़)


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.