सेंट्रल विजिलेंस कमीशन ने जोशी को दिया प्रतिबद्धता प्रमाणपत्र
सेंट्रल विजिलेंस कमीशन की ओर से भारत में भृष्टाचार समाप्त करने के उद्देश्य से चलाए अभियान का हिस्सा बनने के लिए समाज सेवी अश्वनी जोशी को सेंट्रल विजिलेंस कमीशन ने प्रतिबद्धता प्रमाणपत्र से सम्मानित किया है।
जेएनएन, नवांशहर : सेंट्रल विजिलेंस कमीशन की ओर से भारत में भृष्टाचार समाप्त करने के उद्देश्य से चलाए अभियान का हिस्सा बनने के लिए समाज सेवी अश्वनी जोशी को सेंट्रल विजिलेंस कमीशन ने प्रतिबद्धता प्रमाणपत्र से सम्मानित किया है। सेंट्रल विजिलेंस कमीशन के एडिशनल सचिव पी डेनियल के हस्ताक्षरयुक्त सर्टिफिकेट के साथ अपने एक संदेश में कहा है कि केंद्रीय सतर्कता आयोग ने ईमानदारी की शपथ को अपनाते हुए ईमानदारी और अखंडता के उच्चतम मानकों को बनाए रखने की आपकी प्रतिबद्धता को स्वीकार किया है। भ्रष्टाचार उन्मूलन के लिए योगदान की सराहना करते हुए यह प्रतिबद्धता का प्रमाण पत्र है।
अशवनी जोशी ने कहा कि अखंडता, ईमानदारी, सत्यनिष्ठा और सच्चाई के रास्ते पर चलने से ही देश में असली मानव विकास होगा। मानव विकास के बिना भौतिक विकास बेमायने ही रहेगा।