धर्म और भौतिक विज्ञान का जीवन से घनिष्ठ संबंध : बलबीर भारती
संवाद सूत्र, नवांशहर : दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की ओर से साप्ताहिक सत्संग के दौरान गोमतीनाथ मंदिर
संवाद सूत्र, नवांशहर : दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की ओर से साप्ताहिक सत्संग के दौरान गोमतीनाथ मंदिर नवांशहर में सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें साध्वी बलबीर भारती ने कहा धर्म और भौतिक विज्ञान दोनों का हमारे जीवन से घनिष्ठ संबंध है। भौतिक विज्ञान का सद्पयोग समाज मानव को बाह्य सौंदर्य प्रदान करता है, तो धर्म आंतरिक सौंदर्य, सदगुण, सदविचार, सदचरित्र मानवीय गुणों को धर्म हमारे अंतर संचालित करता है। जिनके बिना इंसान कभी भी सभ्य इंसान और नागरिक नहीं बन सकता। साध्वी जी ने धर्म की परिभाषा देते हुए कहा कि धर्म दो-चार नहीं, बल्कि एक होता है। ईश्वर का आपने भीतर साक्षात्कार, अनुभव कर लेना ही धर्म है। अंत: यदि हम अपने जीवन को सौंदर्य से परिपूर्ण करना चाहते है तो हमें किसी पूर्ण, तत्वेता सदगुरु की शरण में जाकर अपने भीतर ईश्वर का साक्षात्कार करना होगा और धर्म को जानना होगा। इस मौके पर साध्वी गरिमा भारती द्वारा भक्तिमय भजनों का गायन कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुगध किया।