पुरानी दाना मंडी में व्यापारियों के साथ चलाया स्वछता अभियान
नवांशहर की पुरानी दाना मंडी में शनिवार को स्वच्छता अभियान मंडी मर्चेंट करियाना एसोसिएशन व एक निजी कंपनी बुगे इंडिया द्वारा किया गया।
संवाद सूत्र, नवांशहर:पुरानी दाना मंडी में शनिवार को स्वच्छता अभियान मंडी मर्चेट करियाना एसोसिएशन व एक निजी कंपनी बुगे इंडिया द्वारा किया गया। नगर कौंसिल प्रधान ललित मोहन पाठक ने स्वच्छता अभियान की शुरुआत करवाई। उन्होंने कहा कि इस प्रकार यदि सभी लोग अपने आस-पास के क्षेत्र को स्वच्छ रखेंगे तो शहर स्वच्छता के मामले में सबसे आगे होगा। सभी को अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए। शहर जिनता स्वच्छ रहेगा हमारी छवि भी वैसी ही होगी। इस प्रकार के आयोजन शहर अन्य इलाकों में भी चलाए जाने चाहिए।
कंपनी के एरिया सेल्स मैनेजर दे¨वदर शर्मा ने कहा कि कंपनी ने अपने सीएसआर कार्यक्रम के अंतर्गत पहले कई शहर में इस प्रकार का अभियान चला चुकी है। आगे भी विभिन्न शहरों में बाजार के व्यापारी संगठनों के साथ मिलकर के इसी तरह की गतिविधियों को जारी रखा जाएगा। स्वच्छ भारत अभियान देशभक्ति से प्रेरित है। सभी लोगों को इसमें अपनी सहभागिता बढ़-चढ़कर सुनिश्चित करनी चाहिए। यदि प्रत्येक व्यक्ति स्वच्छता को अपने आचरण में शामिल कर ले तो केवल किसी शहर, बल्कि जिला, प्रदेश देश को आसानी से स्वच्छ बनाया जा सकेगा। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने मार्किट को साफ़ व स्वच्छ रखने की शपथ ली और उसके बाद सभी ने मिलकर श्रमदान किया। कचरे की 30 से अधिक रेहड़ियों को एकत्रित कर उचित स्थान पर फेंका गया। इस अवसर पर रोमी खोसला, पार्षद नीरू खोसला, रजत अरोड़ा आदि मौजूद थे।