Move to Jagran APP

शीतलहर से कांप उठे लोग, अलाव जलाकर ठंड दूर करने का प्रयास

नवांशहर हिमाचल प्रदेश व जम्मू कश्मीर के पहाड़ों पर बर्फ पड़ने का असर पंजाब के मैदानी भागों पर भी पड़ रहा है। इसके कारण चल रही शीतलहर से शहर में सभी लोग ठिठुरन महसूस कर रहे हैं। वहीं आगामी 4

By JagranEdited By: Published: Wed, 13 Jan 2021 10:00 PM (IST)Updated: Thu, 14 Jan 2021 05:59 AM (IST)
शीतलहर से कांप उठे लोग, अलाव जलाकर ठंड दूर करने का प्रयास
शीतलहर से कांप उठे लोग, अलाव जलाकर ठंड दूर करने का प्रयास

मुकेश बिट्टू, नवांशहर

loksabha election banner

हिमाचल प्रदेश व जम्मू कश्मीर के पहाड़ों पर बर्फ पड़ने का असर पंजाब के मैदानी भागों पर भी पड़ रहा है। इसके कारण चल रही शीतलहर से शहर में सभी लोग ठिठुरन महसूस कर रहे हैं। वहीं आगामी 48 घंटों में ठंड और बढ़ने की संभावना है। बुधवार तड़के लोहड़ी पर्व पर न्यूनतम तापमान पांच डिग्री तक गिर गया और दिन में अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कृषि खोज केंद्र लंगडोया के उपनिदेशक मनोज शर्मा के अनुसार 10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से बहने वाली ठंडी हवा से जनजीवन प्रभावित है। वहीं आगामी सप्ताह तक सुबह के समय धुंध पड़ेगी, जबकि दिन चढ़ते आसमान साफ होगा। वहीं न्यूनतम तापमान भी 5 से 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा और अधिकतम तापमान भी 15 से 16 डिग्री के बीच ही रहेगा। इसके कारण ठंड ज्यादा लगेगी।

उधर, शीतलहर व ठंड के कारण बाजार भी देरी से खुल रहे हैं और रात को दुकानें जल्दी ही बंद हो रही हैं। बाजारों में भी अन्य दिनों की अपेक्षा ज्यादा लोग नहीं दिखे। इस बारे में दुकानदार राकेश व शमशेर ने कहा कि बढ़ती ठंड के बीच ग्राहक दुकानों पर कम ही आ रहे हैं। सिर्फ गर्म कपड़ों का व्यापार ही चल रहा है, बाकि सभी में मंदी छाई हुई है। वहीं लोगों ने लोहड़ी के लिए मूंगफली, रेवडि़यों आदि की खरीदारी लगभग तीन दिन पहले से ही शुरू कर दी थी।

उधर, ठंड से बचने के लिए शहर में जगह-जगह लोग अलाव जला कर आग सेंकते भी दिखे। इस बारे में मजदूर रामलाल व गोपाल आदि ने बताया कि ठंड को दूर करने के लिए उनके पास एक ही उपाय है कि वो आग सेकें। मजदूर वर्ग की ओर से जहां आग जलाकर ठंड को दूर किया जा रहा है, वहीं दूसरी और मध्यम वर्ग व उच्च वर्ग द्वारा घरों व दुकानों में हीटर का उपयोग किया जा रहा है। ठंड के चलते बाजारों में हीटरों की मांग भी बढ़ रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.