यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 23, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सरहाला रणूआं में 15 करोड़ से बनेगा डिग्री कालेज
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने मंगलवार को बंगा विधानसभा क्षेत्र के लोगों को उनकी समस्याओं का समाधान देने ...और पढ़ें

संवाद सूत्र, बंगा: पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने मंगलवार को बंगा विधानसभा क्षेत्र के लोगों को उनकी समस्याओं का समाधान देने के लिए खटकड़ कलां के निजी रिजार्ट में पब्लिक बैठक के दौरान बंगा विधानसभा हलके के लोगों को 132 करोड़ के विकास कार्यों के प्रोजेक्टों का तोहफा दिया। चरणजीत चन्नी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने लाउड स्पीकर बजाने से लेकर गैस एजेंसी चलाने, पंप आपरेटिग करने, ऑटो रिक्शा चलाकर जीविका कमाने के कार्य किए हैं। इसलिए वह आम आदमी की समस्या से अवगत हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने लोगों की बिजली की समस्या को ध्यान में रखते हुए तीन रुपये प्रति यूनिट बिजली रेट कम किए है, जो एक नवंबर से लागू हो गए है। पेट्रोल तथा डीजल के दाम कम कर पूरे देश में पंजाब को ऐसा राज्य बनाया, जिसके तेल के रेट सबसे कम है। सहकारी सभाओं के कर्जे माफ कर पंजाब के गरीब वर्ग के लोगों को राहत प्रदान की। रेत-बजरी की माइनिग रोकने के लिए पांच रुपये फीट रेता देने की घोषणा की है, जो इंप्लीमेंट हो चुकी है। चरणजीत चन्नी ने कहा कि उनके प्रिसिपल सेक्रेटरी हुसनलाल जोकि जिला नवांशहर के निवासी हैं, को जिला नवांशहर की समस्याओं के हल के लिए उन्होंने स्पेशल रूप में कार्य करने के लिए भेजा है। इसके तहत तहत बंगा विधानसभा क्षेत्र के पंचों सरपंचों तथा अन्य समाज सेवी संगठनों के साथ मिलकर उन्होंने क्षेत्र के मुख्य समस्या को उनके सामने रखा है, जिन्हें उन्होंने लागू कर दिया है।
इससे पहले बंगा विधानसभा हलके को चरणजीत चन्नी ने सौ करोड़ के नए प्रोजेक्ट प्रदान किए, जिसमें गांव सरहाला रणूआं में 15 करोड़ से डा. आंबेडकर के नाम पर सरकारी डिग्री कालेज, खटकड़कलां में शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह के नाम पर खेल स्टेडियम, बंगा के सिविल अस्पताल को 50 बेड का विस्तार देकर सब डिवीजन अस्पताल बनाने का फैसला किया। इसके अलावा बंगा में फायर ब्रिगेड स्टेशन स्थापित करने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही बंगा- गढ़शंकर की सडक को शीघ्र ही बनाने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि गढ़शंकर-बंगा सड़क निर्माण के लिए टेंडर पास हो चुका है तथा काम जल्दी शुरू हो जाएगा। बंगा क्षेत्र की सड़कों के लिए 32 करोड़ रुपये प्रदान किए। इसके अलावा 25 करोड़ रुपये से बंगा शहर के विकास कार्य करवाए जाएंगे। इसके अलावा औड़ ब्लाक में भी 20 करोड रुपये से विकास कार्य होंगे। चन्नी ने बंगा निवासियों से कहा कि वह बंगा को बहुत जल्दी एक बंगा के लोगों की पसंद का उम्मीदवार विधानसभा चुनाव में देंगे, इसके लिए लोग आज से ही डट जाएं, जिससे बंगा का विकास बढ़ेगा। अकालियों ने पंजाब को लूटा सीएम ने कहा कि कहा कि अकाली सरकार ने पंजाब को लूटा है । बीजेपी के साथ कैप्टन अमरिदर मिले हुए हैं। अब समय बदल गया है। राहुल गांधी ने क्रांतिकारी फैसला लेकर पंजाब में अनुसूचित जनजाति के व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाकर पंजाब के लोगों की तकदीर बदल दी है। अब नया पंजाब लोगों के सामने है, लोग याद रखेंगे कि पंजाब में नई तरक्की की बुलंदियां अब कैसे बढ़ीं है।
बंगा के लोग मुझे गोद ले लें, मुख्यमंत्री रहते दोआबा की काया बदल दूंगा
चरणजीत सिंह चन्नी मुख्यमंत्री पंजाब ने गांव खटकड़कलां में आयोजत पब्लिक मीटिग में कहा कि वह बंगा की समस्याओं का निदान करने के लिए ही बंगा क्षेत्र में आए हैं। उन्होंने अंगद सिंह सैनी तथा मंत्री राणा गुरजीत सिंह के उठाए गए मुद्दों पर बोलते हुए कहा कि बंगा के लोग उन्हें गोद ले लें, वे अपने मुख्यमंत्री काल में बंगा की काया पलट देंगे। उन्होंने कहा कि आदमपुर में भी उन्होंने पहले लोगों की बातें सुनी तथा उन्होंने वहां भी कहा है कि वह शीघ्र ही दोआबा के लोगों की हर समस्या का निदान करेंगे। बसपा तथा अकाली दल का समझौता मात्र लोग छलावा है। बसपा को अकाली दल ने दो सीटें दी है, जहां पर बसपा का आधार नहीं है। अब आम आदमी पार्टी ने बेशक लोगों से वादे किए, मगर कांग्रेस सरकार ने वादे किए नहीं फैसले लिए हैं। इस मौके पर बंगा के पूर्व विधायक चौधरी मोहन लाल, हरप्रीत सिंह कैंथ, विधायक नवांशहर अंगद सिंह सैनी, विधायक बलाचौर चौधरी दर्शन लाल मंगूपुर, सुशील कुमार रिकू, रंजीत सिंह सहोता एनआरआई, राणा गुरजीत सिंह मंत्री पंजाब सरकार, जोगिन्द्र सिंह मान फगवाड़ा, जिला परिषद मेंबर कमलजीत लाल, जिला योजना कमेटी के चेयरमैन सतवीर सिंह पल्ली झिक्की, हरजिदर सिंह ठेकेदार, गुरदेव सिंह, डॉ बख्शीश सिंह, त्रलोचन सिंह सूंढ, केवल सिंह खटकड़, अशोक भौरा, मलकीयत सिंह बाहडोवाल, जतिदर कौर, रणजीत सिंह, तलविदर कौर, परमजीत सिंह राय, कीमती सदी सहित बंगा विधानसभा क्षेत्र से पंच, सरपंच आदि मौजूद रहे। गांव खटकड़ कलां की पंचायत ने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को शहीदे-आजम सरदार भगतसिंह का चित्र देकर सम्मानित किया।
द निक जागरण के उठाए गए मुद्दों का हल करने का दिया आश्वासन बंगा विधानसभा क्षेत्र के से संबंधित जिन मुद्दों को दैनिक जागरण ने प्रमुखता से प्रकाशित किया हैं, उन्हें मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने हल करने का एलान करके उन मुद्दों पर मुहर लगा दी। इसमें बंगा के सिविल अस्पताल को अपग्रेड करने का पहला मुद्दा था, जिसे चरणजीत सिंह चन्नी ने शीघ्र ही अपग्रेड करने का एलान किया। बंगा में डिग्री कालेज बनाने का चरणजीत चन्नी ने ऐलान किया, बंगा में फायर ब्रिगेड स्टेशन बनाने का एलान के अलावा बंगा की सड़कों की हालत को सुधारने के लिए करोड़ों रुपये का ऐलान किया। बंगा-गढ़शंकर सड़क के निर्माण कार्य संबंधी मुद्दे को दैनिक जागरण ने प्रमुखता के साथ उठाया था, जिसे मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने शीघ्र ही हल करने का एलान किया।
