दहेज के लिए तंग करने के आरोप में एनआरआइ पति पर केस
थाना एनआरआइ में दहेज के लिए तंग करने के आरोप में विदेशी दुल्हे के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
By JagranEdited By: Published: Fri, 24 Jul 2020 10:44 PM (IST)Updated: Sat, 25 Jul 2020 06:11 AM (IST)
जागरण संवाददाता, नवांशहर : थाना एनआरआइ में दहेज के लिए तंग करने के आरोप में विदेशी दुल्हे के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव खुर्दा की रहने वाले कुलवीर कौर ने कहा कि जनवरी 2018 में उसकी शादी टप्परियां राणेवाल के रहने वाले सुखविदर सिंह के साथ हुई थी। शादी के बाद सुखविदर वापस इटली चला गया व कुलवीर कौर को भी वहीं बुला लिया। कुलवीर कौर के इटली पहुंचने पर उससे दहेज की मांग की जाने लगी। जब वो दहेज नहीं दे सकी तो उसे नवंबर 2019 में वापस इंडिया भेज दिया। पुलिस ने जांच के बाद सुखविदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें