मारपीट करने के आरोप में माता-पिता व भाभी समेत पांच नामजद
थाना सिटी बलाचौर पुलिस ने हमला करने के आरोप में पीड़ित के पिता माता भाभी सहित पांच लोगों पर केस दर्ज किया है।
जागरण संवाददाता, नवांशहर : थाना सिटी बलाचौर पुलिस ने हमला करने के आरोप में पीड़ित के पिता, माता, भाभी सहित पांच लोगों पर केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में रामनगर के रहने वाले दविदर सिंह ने बताया कि वो 18 वर्षो से कुवैत में काम कर रहा है। कुछ समय बाद वो इंडिया आता था और वापस चला जाता था। वो तीन भाई हैं। वर्ष 2017 में वो अपने माता-पिता से अलग हो गया था। वो 29 जून को कुवैत से इंडिया आया था। कोरोना टेस्ट नेगेटिव आने पर वो अपने घर आ गया था। दोपहर करीब तीन बजे वो अपने घर पर ही था तो उसकी माता परमिदर कौर व उसकी भाभी राजदीप कौर ने उसे पकड़ लिया व उसके पिता अमरजीत सिंह ने डंडों से उस पर वार करना शुरू कर दिया। उसके पिता के साथ दो अन्य लोग भी थे जिन्होंने उस पर हमला किया। पुलिस ने जांच के बाद अमरजीत सिंह, परमिदर कौर, राजदीप कौर व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कारवाई शुरू कर दी है।