मारपीट करने के आरोप में नौ पर केस
थाना मुकंदपुर पुलिस ने हमला करने के आरोप में नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Oct 2020 03:05 PM (IST)Updated: Fri, 23 Oct 2020 03:05 PM (IST)
जागरण संवाददाता, नवांशहर : थाना मुकंदपुर पुलिस ने हमला करने के आरोप में नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव बखलौर वासी मनप्रीत सिंह ने बताया कि वो कपड़े की दुकान करता है। वीरवार दोपहर को वह अपनी दुकान पर था। इस दौरान उसके गांव के रहने वाले दीपा, रोहित व सात अज्ञात लोग उसकी दुकान पर आए और उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने दीपा, रोहित व सात अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कारवाई शुरू कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें