हमला करने के आरोप में 11 पर केस दर्ज
नवांशहर थाना काठगढ़ पुलिस ने हमला करने के आरोप में 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
By JagranEdited By: Published: Fri, 06 Nov 2020 05:00 PM (IST)Updated: Fri, 06 Nov 2020 05:00 PM (IST)
जागरण संवाददाता,नवांशहर: थाना काठगढ़ पुलिस ने हमला करने के आरोप में 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव भेडिया मंड के रहने वाले हरमेश चंद ने बताया कि वह अवतार चंद के घर के पास ट्रैक्टर से जमीन को जोत रहा था। इसी बीच हरनेक, अवतार चंद, बिल्लु, जलो ,लोंगड़, तीर्थो, देबो, राजु, शेरू व अवतार चंद की पत्नी ने उस पर बिना वजह हमला कर दिया। पुलिस ने उक्त सभी आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें