दहेज प्रताड़ना के आारोप में केस
थाना सिटी नवांशहर पुलिस ने दहेज के लिए परेशान करने के आरोप में चार लोगों पर मामला दर्ज किया है।
By JagranEdited By: Published: Thu, 28 May 2020 06:09 PM (IST)Updated: Thu, 28 May 2020 06:09 PM (IST)
जागरण संवाददाता, नवांशहर : थाना सिटी नवांशहर पुलिस ने दहेज के लिए परेशान करने के आरोप में चार लोगों पर मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में नवांशहर वासी जीवन कुमारी ने बताया कि उसकी शादी लुधियाना के रहने वाले परमिदर राम के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उसके पति परिमंदर राम, सास कमलेश रानी, ससुर कुलवंत राम व ननंद सुरिदर कौर ने उसे दहेज के लिए परेशान करना शुरू कर दिया। दहेज के लिए उसका पति मारपीट भी करता था। पुलिस ने जांच के बाद उक्त सभी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें