कर्फ्यू का उल्लंघन करने वाले 38 लोगों पर केस
थाना काठगढ़ पुलिस ने कर्फ्यू का उल्लंघन करने के आरोप में 38 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
By JagranEdited By: Published: Tue, 18 Aug 2020 10:13 PM (IST)Updated: Tue, 18 Aug 2020 10:13 PM (IST)
जागरण संवाददाता, नवांशहर : थाना काठगढ़ पुलिस ने कर्फ्यू का उल्लंघन करने के आरोप में 38 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एएसआइ संदीप कुमार ने बताया कि हेल्थ कैप्स फैक्ट्री के कुछ लोगों की ओर से धरना लगाया गया था। ये लोग कंपनी के प्रबंधकों के खिलाफ रोष प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान प्रदर्शनकारी ना तो मास्क पहने थे और ना ही शारीरिक दूरी के नियम का पालन कर रहे थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें