कनाडा निवासी की रीड की हड्डी का सफल ऑपरेशन
गुरु नानक मिशन अस्पताल ढाहां कलेरां में कनाडा के एनआरआइ सुखदेव सिंह मल्ला सोढि़या की रीढ़ की हड्डी का सफल ऑपरेशन किया गया।
जेएनएन, बंगा : गुरु नानक मिशन अस्पताल ढाहां कलेरां में कनाडा के एनआरआइ सुखदेव सिंह मल्ला सोढि़या की रीढ़ की हड्डी का सफल ऑपरेशन किया गया। अस्पताल के सर्जन डॉ. जसदीप सिंह सैनी ने बताया की सुखदेव कनाडा में हलवाई व कैटरिग का काम करता था। काम करते समय उसकी रीढ़ की हड्डी का दर्द होना शुरू हो गया था। वह व्हीलचेयर पर बैठकर भारत आया था। तीन दिन के बाद ठीक होकर वह ठीक से घूमने-फिरने लगा। अस्पताल में हर तरह के ऑपरेशन किए जा रहे हैं। ट्रस्ट के प्रधान हरदेव सिंह काहमा ने अस्पताल के स्टाफ को बधाई देते हुए कहा कि यह ऑपरेशन बड़े शहरों के अस्पतालों में होते थे, जो आज ढाहां में होने लगे हैं वह भी बहुत कम कीमत पर। सुखदेव सिंह ने कहा की कनाडा की बजाए भारत में इलाज बढि़या होता है। इस अवसर पर मलकीत सिंह बाहड़ोवाल, कुलविदर सिंह ढाहां, अमरजीत सिंह कलेरां, जगजीत सिंह सोढ़ी, दर्शन सिंह माहिल आदि हाजिर थे।