बाजार जाते समय थैला लेकर घर से निकलें
पंजाब कौशल विकास मिशन के ग्रामीण कौशल केंद्र में सिगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को रोकने के लिए जागरूकता कैंप लगाया गया।
By JagranEdited By: Published: Tue, 22 Oct 2019 08:48 PM (IST)Updated: Tue, 22 Oct 2019 08:48 PM (IST)
जेएनएन, नवांशहर : पंजाब कौशल विकास मिशन के ग्रामीण कौशल केंद्र में सिगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को रोकने के लिए जागरूकता कैंप लगाया गया। कैंप में प्लास्टिक बैग्स से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक किया गया। इसके साथ विद्यार्थियों से अन्य लोगों को भी इसके प्रति जागरुक करने के लिए कहा गया। केंद्र के को-आर्डिनेटर शम्मी ठाकुर ने छात्रों को प्लास्टिक के उपयोग से पर्यावरण को होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्लास्टिक बैग के उपयोग को रोकने के लिए जरूरी है कि बाजार जाते समय एक झोला लेकर जरूर जाएं। सेंटर में छात्रों ने भविष्य में प्लास्टिक बैग्स का उपयोग नहीं करने की भी शपथ भी लगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें