सैर करने गए युवक पर हमला, तीन नामजद
थाना बलाचौर पुलिस ने हमला करने के आरोप में दो लोगो के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
By JagranEdited By: Published: Fri, 07 Aug 2020 03:27 PM (IST)Updated: Fri, 07 Aug 2020 03:27 PM (IST)
जागरण संवाददाता, नवांशहर : थाना बलाचौर पुलिस ने हमला करने के आरोप में दो लोगो के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में मनप्रीत सिंह ने बताया कि शाम सात बजे वो सैर करने के लिए गया था, जब वो सैर करने के बाद लौट रहा था तो गांव के ही रहने वाले सुखविदर सिंह व कुलविदर सिंह ने उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कारवाई शुरू कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें