Move to Jagran APP

बलाचौर से अशोक बाठ भाजपा के उम्मीदवार

पंजाब में विधानसभा चुनावों का दंगल दिन प्रतिदिन गर्म होता जा रहा है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Jan 2022 12:06 AM (IST)Updated: Sat, 22 Jan 2022 12:06 AM (IST)
बलाचौर से अशोक बाठ भाजपा के उम्मीदवार
बलाचौर से अशोक बाठ भाजपा के उम्मीदवार

संवाद सहयोगी, काठगढ़ : पंजाब में विधानसभा चुनावों का दंगल दिन प्रतिदिन गर्म होता जा रहा है। भाजपा भी इस बार अकाली दल से अपना नाता तोड़ कर चुनाव मैदान में उतर रही है। विधानसभा हलका बलाचौर की बात की जाए, पंजाब पुलिस के एआइजी से सेवा निवृत्त हुए गुज्जर बिरादरी में एक विशेष स्थान रखने वाले परिवार के अशोक बाठ को भाजपा ने विधानसभा हलका बलाचौर से टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारा है। अशोक बांट ने 32 साल की नौकरी पंजाब पुलिस में की है। इसमें कई नामवर जिला शामिल हैं। इनमें बठिडा, जालंधर, फाजिल्का, चंडीगढ़, पटियाला आदि शामिल हैं। वह विजिलेंस विभाग बठिडा से सेवा निवृत्त हुए हैं। उनके भाई सुभाष बाठ पुलिस इंस्पेक्टर शहीद भगत सिंह नगर के राहों थाना से सेवा निवृत्त हुए हैं। इनके पिता भारतीय सेना में कैप्टन के पद से सेवा निवृत्त हुए हैं, जो ग‌र्ल्स कालेज कमेटी के प्रधान भी रहे। आजकल सुभाष बाठ को प्रधान बनाया गया है। अपनी बेदाग नौकरी का अच्छा परिचय वह अपने क्षेत्र को भी देना चाहते हैं। उनकी टिकट की घोषणा सुनकर पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।

loksabha election banner

------------

अशोक बाठ की सोच यह है कि वह मुफ्त की घोषणाएं ठीक नहीं समझते हैं। मुफ्त राशन, मुफ्त बिजली, मुफ्त पानी, बिजली के बिल माफ, जैसी घोषणाएं समाज की जनता को मजबूत नहीं बनाती हैं। उनको रोजगार देना बहुत जरूरी होगा। रोजगार का अवसर कोई नहीं घोषित करता है। बंद उद्योग कोई नहीं चला रहा है। अगर पंजाब में भाजपा के सहयोगी मिलकर सरकार बनी तो अवश्य ही मजबूत समाज की बात होगी। भाजपा की टिकट मिलने पर अशोक बाठ को चारों तरफ से बधाई के समाचार व फोन आने लगे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.