Move to Jagran APP

गिरोह डेढ़ दर्जन लोगों को बना चुका है शिकार

लोगों को जाल में फंसा उनकी अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरोह के कारनामों की लिस्ट लंबी होती जा रही है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 10 Jun 2019 11:46 PM (IST)Updated: Mon, 10 Jun 2019 11:46 PM (IST)
गिरोह डेढ़ दर्जन लोगों को बना चुका है शिकार
गिरोह डेढ़ दर्जन लोगों को बना चुका है शिकार

जासं, नवांशहर : लोगों को जाल में फंसा उनकी अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरोह के कारनामों की लिस्ट लंबी होती जा रही है। गिरोह के बारे में पुलिस ने डेढ़ दर्जन ऐसे मामलों का पता लगाया है जो इस गिरोह के शिकार बने थे। पीड़ित वे लोग हैं जो समाजिक प्रतिष्ठा खराब होने के डर से पुलिस के सामने नहीं आए। शुक्रवार को पुलिस ने अश्लील वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करने वाले गिरोह को पकड़ा था। इस गिरोह में कुल छह सदस्य हैं, जिसमें तीन महिलाएं व तीन पुरुष शामिल हैं। चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और दो अभी भी फरार हैं। जांच में पता चला है कि यह गिरोह ज्यादातर बलाचौर इलाके में सक्रिय रहा है। पुलिस को अब तक ऐसे 18 लोगों का पता चला है जिन्हें यह गिरोह अपना शिकार बना चुका है। पुलिस ने इन लोगों से संपर्क साधकर इनके बारे में जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। लोगों को फंसाने के लिए गिरोह अलग-अलग तरीके अपनाता था। ज्यादातर ऐसे लोग होते थे जो घरों में अकेले रहते थे। इस गिरोह के शिकार लोगों ने अपनी समाजिक प्रतिष्ठा खराब होने के डर से इन्हें रुपये दे दिए थे। अभी गिरोह के शिकार बने लोगों की संख्या बहुत ज्यादा है। इस गिरोह ने अपनी डिमांड पूरी न होने पर तीन लोगों को के खिलाफ बलाचौर व काठगढ़ में दुष्कर्म का मामला दर्ज करवा दिया था। ये मामले में अब कोर्ट में विचाराधीन हैं।

loksabha election banner

दो महिलाओं व दो पुरूषों को गिरफ्तार कर चुकी है पुलिस ं

बलाचौर की रहने वाली संतोष रानी उर्फ राजरानी व रत्तेवाल निवासी ज्योति वर्मा ने हरगोबिद नगर के एक पूर्व फौजी को अपने जाल में फंसाया था। दोनों महिलाएं स्कूटी से बलाचौर से उसके घर तक आई और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाये। एक महिला ने इसकी वीडियो बना ली। इसके बाद इन्होंने अपने दोनों साथियों को बुलाकर पूर्व फौजी को धमकाना शुरू कर दिया था। मामले को खत्म करने के लिए बाद में आरोपितों ने दो लाख रुपये की डिमांड कर दी। पूर्व फौजी ने इससे तंग आकर मोबाइल बंद कर दिया था। इसके बाद उनकी बेटी ने अमेरिका से पुलिस को फोन का शिकायत की थी। जांच के बाद पुलिस ने संतोष रानी, ज्योति वर्मा, बलाचौर निवासी शिगारा सिंह व जसवीर कुमार को गिरफ्तार कर लिया। अन्य दो साथी संतोख सिंह उफ्र तुक्का व जसविदर कौर भी शामिल हैं।

विदेश भेजने का झांसा देकर भी ऐंठे थे रुपये

यह गिरोह इतना शातिर है कि लोगों को ठगने के लिए हर तरह के हथकंडे अपनाता रहा है। इसने एक व्यक्ति को जाल में फंसाकर विदेश भेजने का झांसा दिया और उससे आठ लाख रुपये ले लिए, लेकिन विदेश नहीं भेजा। जब वह रुपये मांगता तो टालमटोल करते थे। इसके बाद गिरोह ने फंसा कर उसकी भी अश्लील वीडियो बना ली। आठ लाख रुपये क्या वापस करने थे, उससे दो लाख रुपये और ले लिए। इनके जाल में फंसा व्यक्ति बात फैलने के डर से चुप रहा।

बाकी आरोपितों को जल्द किया जाएगा गिरफ्तार : एसएचओ

थाना नवांशहर सिटी के एसएचओ कुलजीत सिंह ने ने बताया कि गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया गया हैं। इन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। बाकी आरोपितों को पुलिस जल्द गिरफ्तार कर लेगी।

---------------

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.