पराली जलाने पर एक और किसान गिरफ्तार, अब तक 46 मामले दर्ज
पराली जलाने के आरोप में पुलिस ने एक किसान के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अब तक जिले में पराली जलाने वाले 46 किसानों के खिलाफ मामले दर्ज किए जा चुके हैं। पुलिस की ओर से पराली को जलाने वाले किसानंो पर सख्ती की जा रही है और हर दिन पराली को आग लगाने वाले किसानों के खिलाफ मामले दर्ज किए जा रहे हैं। पिछले लगभग दस दिनों में कुल 45 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। पुलिस ने इन किसानों के खिलाफ धारा-144 का उल्लंघन करने पर धारा 1
जागरण संवाददाता, नवांशहर: पराली जलाने के आरोप में पुलिस ने एक किसान के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अब तक जिले में पराली जलाने वाले 46 किसानों के खिलाफ मामले दर्ज किए जा चुके हैं। पुलिस की ओर से पराली को जलाने वाले किसानों पर सख्ती की जा रही है और हर दिन पराली को आग लगाने वाले किसानों के खिलाफ मामले दर्ज किए जा रहे हैं। पिछले लगभग दस दिनों में कुल 45 मामले दर्ज किए जा चुके हैं।
पुलिस ने इन किसानों के खिलाफ धारा-144 का उल्लंघन करने पर धारा 188 में मामले दर्ज किए हैं। जानकारी देते हुए एएसआइ राम सिंह ने बताया कि पुलिस की ओर से क्षेत्र में गश्त की जा रही थी। इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि गांव अटालमजारा का रहने वाला लखवीर सिंह अपने खेतों में आग लगा रहा है। जिसके बाद आरोपित किसान के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपित किसान को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपित को मौके पर ही जमानत दे दी गई।