विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 15, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अमरजीत सिंह जौहल बने राहों कौंसिल के प्रधान

By JagranEdited By:
Published: Thu, 15 Apr 2021 07:01 PM (IST)

नगर कौंसिल राहों के प्रधानगी पद को लेकर करीब दो महीनों से चला आ रहा सस्पेंस वीरवार को खत्म हो ...और पढ़ें

अमरजीत सिंह जौहल बने राहों कौंसिल के प्रधान
अमरजीत सिंह जौहल बने राहों कौंसिल के प्रधान

संवाद सहयोगी, राहों :

नगर कौंसिल राहों के प्रधानगी पद को लेकर करीब दो महीनों से चला आ रहा सस्पेंस वीरवार को खत्म हो गया। शाम करीब 4:00 बजे नगर कौंसिल कार्यालय में एसडीएम जगदीश सिंह जौहल की अगुवाई में चुनाव करवाया गया। जिसमें पार्षद शीतल चोपड़ा की ओर से वार्ड नंबर 10 से विजेता अमरजीत सिंह जौहल का नाम प्रधान पद के लिए प्रस्तावित किया गया, जिसे कांग्रेस के सभी सदस्यों की ओर से ध्वनि मत से मंजूर किया गया, जिसके बाद एसडीएम जगदीश सिंह जोहल ने अमरजीत सिंह जोहल को प्रधान नियुक्त किया। इसके बाद समूह कांग्रेसी पार्षदों ने मास्टर महेंद्र पाल का नाम उप प्रधान के लिए पेश किया। जिस पर सभी कांग्रेसी पार्षदों ने सहमति प्रकट करते हुए। उन्हें उप प्रधान नियुक्त किया गया।

नवनियुक्त कौंसिल प्रधान अमरजीत सिंह जौहल ने कहा कि जो जिम्मेवारी उन्हें शहर निवासियों ने दी है, वह उसे पूरी इमानदारी के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि विधायक अंगद सिंह और समूह कांग्रेसी वर्करों की मेहनत आज रंग लाई है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वार्ड का विकास बिना भेदभाव के पहल के आधार पर किया जाएगा।

नगर कौंसिल पर 30 वर्ष बाद लहराया है कांग्रेस का परचम

इस अवसर पर विधायक अंगद सिंह की ओर से नवनियुक्त प्रधान अमरजीत सिंह को एवं कौंसिल के उप प्रधान मास्टर महिदर पाल तथा समूह पार्षदों को बधाई दी गई। उन्होंने कहा कि 30 वर्ष के बाद नगर कौंसिल पर कांग्रेस ने अपना फिर से परचम लहराया है। लोगों ने कांग्रेस को विकास के नाम पर ही अपना वोट देकर नगर पालिका में कांग्रेस की कमेटी का गठन किया है।

शहर के सभी वार्डो का विकास करवाना प्राथमिकता

उन्होंने कहा कि प्रत्येक वार्ड का विकास करवाना उनका अहम उद्देश्य रहेगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही शहर के अधूरे पड़े विकास कार्य में तेजी लाई जाएगी। वह शहर में एलईडी लाइट लगाने का काम को प्रत्येक वार्ड में तेज किया जाएगा। ताकि एतिहासिक शहर की सुंदरता बरकरार रह सके।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के सीनियर नेता कुलदीप सिंह राणा, नगरपालिका के पूर्व प्रधान एवं पार्षद हिम्मत रंदेव, पार्षद दविदर जांगड़ा, पार्षद दविदर कौर, पार्षद शीतल चोपड़ा, पार्षद सुभाष चंद्र, पार्षद विमल कुमार, पार्षद मनदीप कौर, पार्षद करनैल सिंह, पार्षद मनजीत कौर, पार्षद नवजोत कौर, पार्षद जसवंत कौर, मनदीप सिंह राणा, पार्षद डा. कमल, हर्ष जोशी, स्वरूप सिंह आदि उपस्थित थे।