पंजाब में चुनाव से पहले AAP का बढ़ा कुनबा, नवांशहर में सरपंच और कई परिवार हुए शामिल; विधायक कटारिया ने किया स्वागत
काठगढ़ के आसरो गांव में विधायक संतोष कटारिया के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी को बड़ी राजनीतिक मजबूती मिली है। सरपंच बलविंदर सिंह सहित पूरी ग्राम पंचायत और दर्जनों परिवारों ने अन्य दलों को छोड़कर 'आप' का दामन थामा।
-1795434915922_m.webp)
पंजाब में चुनाव से पहले AAP का बढ़ा कुनबा। फोटो जागरण
HighLights
विधायक संतोष कटारिया के नेतृत्व में 'आप' को मिली मजबूती।
सरपंच बलविंदर सिंह सहित पूरी ग्राम पंचायत 'आप' में शामिल।
पंजाब सरकार की नीतियों और विकास कार्यों से प्रभावित होकर जुड़े।
संवाद सहयोगी, काठगढ़ (नवांशहर)। हलका विधायक संतोष कटारिया के नेतृत्व में गांव आसरो में आम आदमी पार्टी (आप) को बड़ी राजनीतिक मजबूती मिली है। गांव के मौजूदा सरपंच बलविंदर सिंह सहित समूची ग्राम पंचायत के सदस्यों और दर्जनों परिवारों ने विभिन्न पारंपरिक राजनीतिक दलों को छोड़कर ‘आप’ का दामन थाम लिया।
विधायक संतोष कटारिया ने पार्टी में शामिल होने वाले सभी नेताओं व परिवारों को पार्टी का चुनाव चिह्न एवं सिरोपा भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया।
समारोह के दौरान सरपंच बलविंदर सिंह, पंच पूनम रानी, बलवीर कौर, पूजा रानी, रविंदर सिंह और बृजेश कुमार ने अपने साथियों सहित आम आदमी पार्टी में शामिल होने का ऐलान किया।
इनके अलावा जसवीर कौर, नीलम रानी, रणजीत बंसल, बलवीर सिंह, राम किशन, जसप्रीत कौर, मोहन सिंह, सुखपाल सिंह, जगतार सिंह, तरसेम सिंह, मनोज कुमार और भजन सिंह सहित कई अन्य परिवारों ने भी अन्य दलों को अलविदा कहकर ‘आप’ की सदस्यता ग्रहण की।
'आप में कार्यकर्ता को मान-सम्मान'
शामिल होने वाले सरपंच व ग्रामीणों ने कहा कि वे पंजाब सरकार की जनहितैषी नीतियों तथा हलका बलाचौर में करवाए जा रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर पार्टी से जुड़े हैं। इस अवसर पर विधायक संतोष कटारिया ने कहा कि आम आदमी पार्टी में हर मेहनती कार्यकर्ता को पूरा मान-सम्मान दिया जाता है।
उन्होंने आश्वासन दिया कि गांव आसरो के विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवाया जाएगा और ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
सरपंच बलविंदर सिंह और अन्य ग्रामीणों ने विधायक का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि वे गांव व क्षेत्र की बेहतरी के लिए पूरी लगन से कार्य करेंगे तथा पार्टी की जनहितैषी नीतियों को घर-घर तक पहुंचाएंगे। इस मौके पर पार्टी के स्थानीय पदाधिकारी, वालंटियर और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।