नाबालिग को भगाने के आरोप में मामला दर्ज
थाना सिटी नवांशहर पुलिस ने नाबालिग को भगाने के आरोप में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
By JagranEdited By: Published: Fri, 24 Jul 2020 10:44 PM (IST)Updated: Sat, 25 Jul 2020 06:11 AM (IST)
जागरण संवाददाता, नवांशहर : थाना सिटी नवांशहर पुलिस ने नाबालिग को भगाने के आरोप में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित ने बताया कि उसकी बहन की उम्र 16 साल है। वो सुबह काम पर गया हुआ था तो उसको उसकी पत्नी का फोन आया कि उसकी बहन किसी काम का बहाना करके घर से सुबह साढ़े 8 बजे बाहर निकली थी पर वह वापस नहीं आई है। उसने अपनी बहन को ढूंढने की काफी कोशिश की पर वो नहीं मिली। पुलिस ने जांच के बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें