यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 15, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बंगा में आप से टिकट की दौड़ में पांच लोग शामिल
पिछले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी बंगा में दूसरे नंबर की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभर कर सामने आई थी।

जगदीश लाल कलसी,बंगा: पिछले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी बंगा में दूसरे नंबर की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभर कर सामने आई थी। आप के उम्मीदवार बेशक हार गए , मगर फिर भी पार्टी के स्थानीय वर्करों ने पार्टी को एकजुट करके फिर लाइन पर खड़ा कर दिया । पंजाब में विधानसभा चुनाव के लिए मात्र कुछ महीने बाकी होने के कारण पिछले साढ़े चार साल से पार्टी के कुछ लोग टिकट हासिल करने तथा चुनाव लड़ने के लिए पूरे जोर से बंगा विधानसभा क्षेत्र से क्षेत्र से जुड़े 198 गांव तक पहुंच बना चुके हैं । पार्टी के स्थानीय वर्करों का मानना है कि इस बार उनकी जीत पक्की है, अगर स्थानीय लोगों की सहमति से पार्टी ने किसी उम्मीदवार को टिकट दिया जाए। पार्टी के स्थानीय नेता कई बार हाईकमान से मिलकर स्थानीय उम्मीदवार को टिकट देने की बात कह चुके हैं, मगर अभी तक उनकी मांग की तरफ हाईकमान ने ध्यान नहीं दिया है । हाई कमान का इशारा है किशीघ्र ही बंगा से पार्टी उम्मीदवार घोषित कर दिया जाएगा तथा पार्टी को एकजुट करने में जुटे रहे । क्षेत्र में लोगों को आम आदमी पार्टी के साथ जोड़ने में जो उम्मीदवार अपनी दावेदारी के साथ काम कर रहे हैं, उनमें जिक्र अकसर इंटरनेट मीडिया तथा पार्टी के स्थानीय नेताओं के हर बैठक में चर्चा रहती है। बंगा विधानसभा हलका अनुसूचित जाति के लिए रिजर्व है तथा इस वे इस विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी की टिकट के दावेदारों में मास्टर रामकिशन पल्ली झिक्की ,राजकुमार महलखुर्द ,एस सी सैल के जिला प्रधान बलवीर राम करनाणा, हाल ही में पार्टी में शामिल हुए अकाली दल के वरिष्ठ नेता कुलजीत सिंह सरहाल तथा पार्टी के पार्षद तथा वरिष्ठ नेता नरेंद्रजीत रत्तु का नाम उभरकर सामने आया है । पार्टी के फाउंडर सदस्यों सदस्यों में शामिल रहे जिला महासचिव मनोहर लाल गाबा ,रणवीर राणा ,शिव कौड़ा ,विकास शारदा, अमरदीप ,सतवीर सिंह , दिलबाग बागी समेत पार्टी के अन्य नेताओं का कहना है कि अगर पार्टी स्थानीय नेता जो पिछले पौने पांच साल से काम कर रहे, उनके साथ तालमेल बिठा के पार्टी बंगा विधानसभा हलके से उम्मीदवार की घोषणा कर दे, तो पार्टी को चुनाव जीतना आसान रहेगा। पार्टी से जुड़े नेताओं का कहना है कि अगर पार्टी बंगा से विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार की घोषणा कर देती है, तो बहुत से लोग जो पार्टी के साथ जुड़ना चाहते हैं, पार्टी के साथ आ जाएंगे। इससे पार्टी को ऊर्जा मिलेगी तथा जीत को सुनिश्चित करने के लिए काम को भी गति मिलेगी ।
