काठगढ़ की दाना मंडी में 45 हजार बोरिया लिफ्िटग के इंतजार में
पंजाब में धान की आवक जोरों पर है। काठगढ़ की दाना मंडी 1.30 लाख बोरियों की आमद हो चुकी है।
संवाद सहयोगी, काठगढ़ : पंजाब में धान की आवक जोरों पर है। काठगढ़ की दाना मंडी 1.30 लाख बोरियों की आमद हो चुकी है। एजेंसी मार्कफेड के मैनेजर परविदर कुमार भागड़ी ने बताया कि मंडी में अभी तक 85 हजार बोरियां लिफ्ट हो चुकी हैं और 45 हजार बोरी अपनी भी मंडी में लिफ्टिग के इंतजार में पड़ी है। मंडी में बैठे किसान बलवीर सिंह बीढ़ काठगढ़ ने बताया कि अभी भी 50 प्रतिशत धान किसानों का खेतों में खड़ा है, जिसे किसान काटने के लिए मशीन व मजदूरों की तलाश कर रहे हैं। किसान केवल सिंह, किसान महिदर सिंह आदि ने बताया कि दाना मंडी का फड़ बहुत छोटा है, तीन चार ट्रालियां आने पर ही भर जाता है। आढ़ती जसवीर जस्सी, अशोक कुमार, गुरविदर मल्ली, अशोक चौधरी आदि ने बताया कि इसी प्रकार लिफ्टिग होती रही तो कोई भी समस्या नहीं आ सकती, सब कुछ इंद्र देव पर निर्भर है। तेजी से हो रहा लिफ्िटग का काम
राइस मिल एसोसिएशन के प्रधान व शिवा एग्रो के मालिक राकेश भाटिया ने बताया कि शीघ्र ही मंडी को खाली कर दिया जाएगा। तेजी से धान की बोरियों की लिफ्टिग का काम करवाया जा रहा है। किसान व आढ़ती धान में नमी का ध्यान जरूर रखें। किसानों को नहीं होने देंगे परेशान
आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान सुभाष आनंद ने बताया कि पेमेंट 20 अक्तूबर तक किसानों के खातों में डाली जा चुकी है। इसी प्रकार सिस्टम चलता रहा तो किसानों को कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी। किसान धान घर से सही लेकर आएं, मंडी में धूप न लगानी पड़े।