टेस्ट के लिए भेजे 247 सैंपल
गाव पठलावा में कोरोना की वजह से मरे बलदेव सिंह के संपर्क में आने वाले तीन अन्य लोगों की रिपोर्ट शुक्रवार को पॉजीटिव आई है।
By JagranEdited By: Published: Fri, 27 Mar 2020 10:18 PM (IST)Updated: Sat, 28 Mar 2020 06:10 AM (IST)
जेएनएन, नवाशहर : गाव पठलावा में कोरोना की वजह से मरे बलदेव सिंह के संपर्क में आने वाले तीन अन्य लोगों की रिपोर्ट शुक्रवार को पॉजीटिव आई है। तीनों लोग होशियारपुर जिले से संबंधित हैं। जिले में पॉजीटिव मरीजों की संख्या 19 तक पहुंच चुकी है, जबकि 247 सैंपल टेस्ट के लिए भेजे गए हैं। इससे पहले भेजे गए 61 सैंपल में से 41 सैंपल नेगेटिव आए थे व 19 सैंपल पॉजीटिव पाए गए थे। बलाचौर से भी 5 लोगों के सैंपल टेस्ट के लिए भेजे गए हैं। शुक्रवार को कुल 133 सैंपल टेस्ट के लिए भेजे गए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें