खाते से निकलवाए 1.58 लाख, केस
थाना काठगढ़ पुलिस ने खाते से एक लाख 5
By JagranEdited By: Published: Thu, 30 Jul 2020 11:36 PM (IST)Updated: Thu, 30 Jul 2020 11:36 PM (IST)
जागरण संवाददाता, नवांशहर : थाना काठगढ़ पुलिस ने खाते से एक लाख 58 हजार रूपये निकालने के आरोप में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में काठगढ़ के रहने वाले जोगराज सिंह ने बताया कि उसने दीवाली पर काठगढ़ की एक दुकान से फाइनेंस पर एलईडी ली थी। उस समय उसने एक ब्लैंक चेक भी दुकानदार को दिया था। किश्त के लिए फाइनेस कंपनी ने फरवरी 2020 में उसका चेक बैंक में लगाया पर उसका चेक बाऊंस हो गया। जब उसने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में अपने खाते की जांच करवाई तो उसके खाते से 12 सितंबर 2019 से 18 सितंबर 2019 तक रुपये निकलवाए गए हैं। पुलिस ने जांच के बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें