भाजपा की रैली में 1500 कार्यकर्ताओं ने लिया भाग
भाजपा के वरिष्ठ नेताओं पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं भाजपा समर्थकों व आम जनता ने सोशल मीडिया स्मार्ट टीवी फेसबुक यूट्यूब चैनल के माध्यम से पंजाब जन संवाद रैली में भाग लिया।
जागरण संवाददाता, नवांशहर : भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं , भाजपा समर्थकों व आम जनता ने सोशल मीडिया, स्मार्ट टीवी, फेसबुक, यूट्यूब चैनल के माध्यम से पंजाब जन संवाद रैली में भाग लिया। इस रैली को बीजेपी पंजाब एवं प्रदेश प्रधान अश्वनी शर्मा के ऑफिसियल पेज से सीधा प्रसारण किया गया। नवांशहर में लगभग 42 स्थानों पर सामूहिक रूप से बैठ कर इस रैली को दिखाया गया। इसके इलावा लगभग 1500 कार्यकर्ताओं ने अपने कार्य स्थल एवं घरो पर मोबाइल, लैपटॉप, स्मार्ट टीवी के माध्यम से इस रैली में भाग लिया। जिले के सभी कार्यकर्ताओं एवं आईटी सेल को जिला प्रधान पूनम माणिक ने इस रैली को सफल करवाने के लिए बधाई दी और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया