विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 19, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आदर्शवादी कांग्रेस पार्टी देश के विकास के लिए बचनबद्ध : त्रिपाठी

By Edited By:
Published: Tue, 19 May 2015 06:02 PM (IST)

संवाद सूत्र, नवांशहर : आदर्शवादी कांग्रेस पार्टी देश के विकास के लिए बचनबद्ध है तथा आगामी विधानसभा च

News Article Hero Image

संवाद सूत्र, नवांशहर : आदर्शवादी कांग्रेस पार्टी देश के विकास के लिए बचनबद्ध है तथा आगामी विधानसभा चुनावों के लिए तैयारियां कर रही है। यह बात पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रजेंद्र दत्त त्रिपाठी ने कही। उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से प्रदेश के जिलों में बैठकें की जा रही हैं ताकि अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ा जा सके।

उन्होंने कहा कि पार्टी के गठन का उद्देश्य देश को धर्मनिरपेक्ष बनाना है। उन्होंने कहा कि पार्टी देश में सिर्फ सत्ता परिवर्तन का लक्ष्य नहीं बल्कि एक ऐसी सोच पैदा करनी है ताकि रूढ़ीवादी विचारधारा से ऊपर उठकर देश को विकास के पथ पर लाया जा सके। उन्होंने कहा कि जालंधर, लुधियाना, नवांशहर व गुरदासपुर में पार्टी की ओर से बैठकें की गई तथा लोगों से उनकी राय जानी गई। उन्होंने बताया कि जल्द ही होशियारपुर में भी बैठक की जाएगी, ताकि अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की विचारधारा से अवगत कराकर उन्हें साथ जोड़ा जा सके। उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस अब वह पार्टी नहीं रही जिसे देश के क्रांतिकारियों ने अपनी कुर्बानियां देकर बनाया था। उन्होंने कहा कि पार्टी के गलत फैसलों के कारण ही उन्होंने 2012 में कांग्रेस छोड़कर आदर्शवादी कांग्रेस पार्टी का गठन किया था।