पंचायत चुनाव में सप्लाई के लिए लाई गई 100 पेटी शराब बरामद
काठगढ़ पुलिस ने पंचायत चुनाव में बांटने के लिए लाई गई 100 पेटी अवैध शराब बरामद किया। शराब तस्कर इसे चंडीगढ़ से ला रहा था।
संवाद सहयोगी, काठगढ़ : काठगढ़ पुलिस ने पंचायत चुनाव में बांटने के लिए लाई गई 100 पेटी अवैध शराब बरामद किया। शराब तस्कर इसे चंडीगढ़ से ला रहा था। पुलिस को चकमा देने के लिए उसने अपनी पिकअप वैन पर कोल्ड ¨ड्रक कंपनी का पेंट करवा रखा था। गिरफ्तार आरोपित अब तक तीन बार शराब चंडीगढ़ से ला चुका है। आरोपी के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
एसएचओ जागर ¨सह ने बताया कि पंचायत चुनाव में अवैध शराब की सप्लाई को रोकने के लिए एसएसपी ने निर्देश दिए थे। इसके तहत बुधवार को आंसरों चौकी संदीप कुमार के साथ नाकाबंदी कर के वाहनों की जांच की जा रही थी। गुप्त सूचना मिली कि पिकअप (पीबी09-1479) के जरिए चंडीगढ़ से नवांशहर की ओर आ रही है। उसे रोक कर जांच की गई तो उसे नवांशहर निवासी धर्मेंद्र कुमार चला रहा था। पिकअप की जांच की गई तो उसमें 100 पेटी हाई स्पीड शराब बरामद हुई। यह शराब चंडीगढ़ में बिकती है। इसके बाद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपित ने बताया है कि उसने अपने वाहन पर कोल्ड ¨ड्रक का रंग इस लिए करवा रखा था कि जिससे उसपर कोई शक न करे। वह तीन बार शराब चंडीगढ़ से ला चुका है। इसके अलावा वह चंडीगढ़ से सस्ती शराब लाकर नवांशहर में बेचता है।