Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चुनाव प्रचार का आखिरी दिन...पंजाब पहुंचे राहुल गांधी, बीजेपी पर जमकर किए वार; नशे के सवाल पर कही ये बात

    Updated: Thu, 30 May 2024 05:10 PM (IST)

    पंजाब में लोकसभा चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कांग्रेस प्रत्याशी विजय इंद्र सिंगला के पक्ष में राहुल गांधी ने रैली को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्‍होंने कहा कि नरेंद्र मोदी जी ने हिंदुस्तान की अर्थ व्यवस्था को रोक दिया है। जो छोटे व्यापार वाले हाथ से काम करने वालों को खत्म कर दिया है।

    Hero Image
    पंजाब के नवांशहर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की रैली

    जागरण संवाददाता, नवांशहर। Lok Sabha Election 2024: चुनाव प्रचार के आखिरी दिन पंजाब के नवांशहर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi in Punjab) पहुंचे। आनंदपुर साहिब से कांग्रेस प्रत्याशी विजय इंद्र सिंगला के पक्ष में राहुल गांधी ने रैली को संबोधित किया। पंजाब में 1 जून को मतदान हैं। वहीं चुनाव आयोग ने आज शाम 6 बजे से चुनाव प्रचार बंद कर दिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राहुल गांधी ने जनता को किया संबोधित

    राहुल गांधी का इस चुनाव में पंजाब में ये अंतिम दौरा है। इस मौके पर कांग्रेस नेता ने जनता को संबोधित किया। उन्‍होंने सबसे पहले गर्मी में आए लोगों का धन्यवाद किया और कहा कि देश के स्वतंत्र होने से लेकर अब तक पहली बार है कि संविधान पर हमला हो रहा है। उन्‍होंने कहा कि नरेंद्र मोदी, अमित शाह व अन्य भाजपा नेताओं ने साफ कह दिया है कि आंबेडकर जी के संविधान को गांधी के संविधान को रद कर देंगे। फाड़ कर फेंक देंगे। अब सबसे पहले ये जो संविधान है ये सिर्फ किताब नहीं है।

    राहुल का भाजपा पर हमला

    उन्‍होंने कहा कि लोग कहते हैं कि संविधान स्वतंत्रता के समय बना था। इसलिए ये सही नहीं है। इसमें जो सोच है वो आजादी से पुरानी सोच है। गुरु नानक जी समेत अन्य महापुरुषों की सोच इसमें है। जब भाजपा व आरएसएस के लोग इस पर आक्रमण करते हैं तो ये हमारे देश के इतिहास और दिल पर आक्रमण कर रहे हैं। इस चुनाव में सबसे जरूरी बात है कि संविधान की रक्षा करनी है।

    कांग्रेस पार्टी के नेता ये काम जनता के साथ मिलकर पूरा करेंगे। शहीद भगत सिंह की बात की जाती है और उनके बारे में कहा जाता है कि वो देश के लिए शहीद हुए। लेकिन ये नहीं कहा जाता कि वो गहरे पालिटिकस थिंकर थे। उनकी सोच भी संविधान में दर्शाई गई है। इसलिए मैं यहां आया हूं।

    राहुल गांधी ने कहा कि आपसे कहने आया हूं कि जो भी आपको जमीन का हक, आरक्षण मिला है, वो संविधान के माध्यम से मिला है। अब भाजपा के नेता इसी संविधान पर आक्रमण कर रहे हैं। राहुल गांधी ने कहा कि वो लोगों के सवालों के जवाब देने आए हैं।

    महिला ने राहुल से पूछा सवाल

    एक महिला ने राहुल से पंजाबी में कहा कि बच्चों को नौकरी दी जाए और नशे बंद करवाए जाएं। नरेगा लेबर को चार सौ रुपये दिहाड़ी दिलाई जाए। राहुल गांधी ने कहा कि वो थोड़ी पंजाबी समझते हैं। घोषणा पत्र में कहा है कि आशा और आंगनवाड़ी में काम करने वाली महिलाओं का मेहताना दोगुना कर दिया जाएगा। सरकारी दफ्तरों पब्लिक सेक्टर में नया फेशन बना है कि मजदूरी कांट्रेक्टर आधार पर की जाती है। इसे हम अपनी सरकार में बंद करवाएंगे। जिससे कि उसे इज्जत मिले और पेंशन मिले। ठेकेदारी सिस्टम बंद करके पक्की नौकरियां दी जाएंगी।

    कांग्रेस ही नशे को कर सकती है खत्‍म: राहुल गांधी

    राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही नशों को खत्म कर सकती है। बाकी लोग नहीं कर सकते। जब वो पंजाब आए थे तो सबसे पहले नशे का मुद्दा उठाया था। तब मेरा लोगों ने मजाक उड़ाया था। पंजाब से नशे को तेजी से अपनी सरकार आते ही मिटा दिया जाएगा।

    अर्थव्‍यवस्‍था को मोदी सरकार ने रोका: राहुल गांधी

    उन्‍होंने कहा कि राहुल गांधी को ज्ञान चंद ने कहा कि पहले वो लकड़ी का काम करता था। लेकिन अब बेकार है। रोजी रोटी से भी मोहताज हो गए हैं। कोई इलाके में फैक्ट्री नहीं है। हमारे बच्चे पढ़ाई करके घरों में बैठे हैं। राहुल ने कहा कि नरेंद्र मोदी जी ने हिंदुस्तान की अर्थ व्यवस्था को रोक दिया है। जो छोटे व्यापार वाले हाथ से काम करने वालों को खत्म कर दिया है। सबसे पहले उन्होंने पूरा का पूरा स्पोर्ट आदाणी जैसे लोगों को दिया है। ये लोग हिदुस्तान में खर्च नहीं करते बल्कि विदेशों में जाकर पैसा खर्च करते हैं।

    नोटबंदी की वजह से छोटे व्यापारों को किया गया खत्‍म: राहुल गांधी

    गलत जीएटसी और नोटबंदी की वजह से छोटे व्यापारों को खत्म किया है। हिंदुस्तान का नुकसान किया है। अंबानी जी और अडाणी जी देश को रोजगार नहीं देते। राहुल ने कहा कि हमारी योजना है कि सबसे पहले किसानों को गारंटी कानूनी न्यूनतम मूल्य देंगे। उनका कर्जा माफ करने जा रहे हैं। मजदूरों को चार सौ रुपये, आंगनवाड़ी व आशा वर्करों को दो गुना मेहनताना, मा लक्ष्मी योजना के तहत गरीबों की सूची बनेगी और गरीबी रेखा से नीचे के लोगों में से एक परिवार की एक महिला को सूचना जाएगा। उस महिला के खाते में आठ हजार पांच रुपये दिए जाएंगे। ये तब तक मिलेगा जब तक वो गरीबी रेखा के नीचे हैं। 

    भाजपा आरक्षण खत्‍म करने की कर रही बात: राहुल गांधी

    राहुल गांधी ने कहा कि देश की आबादी में पचास प्रतिशत पिछड़े वर्ग, पंद्रह प्रतिशत दलित, आठ प्रतिशत आदीवासी, पंद्रह पांच अल्पसंख्यक और पांच प्रतिशत गरीब जरनल कास्ट हैं। ये 90 प्रतिशत लोग हैं। भाजपा आरक्षण को खत्म करने की बात कर रहे हैं। आरएसएस चीफ ने कहा कि आरक्षण से देश का नुकसान हो रहा है। कांग्रेस की सरकार में पचास प्रतिशत की सीमा को खत्म किया जाएगा। जाति गणना और आर्थिक गणना करवाई जाएगी।

    राहुल गांधी ने कहा कि पंजाब के लोगों का हिंदुस्तान को चलाने में अहम योगदान रहा है। देश को भोजन पंजाब के लोग देते हैं और दिशा देते हैं। अब पंजाबियों की जिम्मेदारी है कि जो आक्रमण भाजपा व आरएसएस के लोग संविधान और पंजाब पर कर रहे हैं। इसको आप रोक दें और कांग्रेस प्रत्याशी को जिताएं। राहुल ने नमस्कार, जय हिंद व सत श्री अकाल के साथ भाषण का समापन किया।

    विजय इंद्र सिगला ने भी किया संबोधित

    राहुल गांधी की मौजूदगी में आनंदपुर साहिब से कांग्रेस प्रत्याशी विजय इंद्र सिंगला ने कहा कि देश के लोगों की तकलीफ को समझने के लिए राहुल गांधी ने चार हजार किलोमीटर का पैदल सफर किया। गरीबों, मजदूरों और किसानों के साथ बात करके कांग्रेस का चुनाव घोषणा पत्र तैयार किया। सिंगला ने राहुल गांधी का स्वागत करते हुए कहा कि देश के संविधान को बचाने के लिए हम सबने मिलकर काम करना है।

    यह भी पढ़ें: PM Modi Meditation: पीएम मोदी के 'ध्‍यान' पर मचा घमासान, अब शहजाद पूनावाला ने विपक्ष को दिया जवाब

    सिंगला ने शहीद ए आजम भगत सिंह के गांव खड़कड़ कलां की धरती को नमन करते हुए कहा कि सरपंच, विधायक और सांसद बनाना है और अगर कोई काम न करें तो उसे हम बदल देते हैं। ये सब संविधान के तहत ही है। अगर हमने संविधान को कमजोर करने वाली पार्टी को ताकत दे दी तो हो सकता है कि हमें दोबारा वोट डालने का अधिकार न मिले। सिंगला ने संगरूर में कैंसर अस्पताल और स्टेडियम आदि अन्य किए कामों को भी दोहराया। उन्होने कहा कि आनंदपुर साहिब लोकसभा क्षेत्र को पंजाब का नंबर एक क्षेत्र बनाया जाएगा।

    comedy show banner
    comedy show banner