पत्नी का किसी और से था अवैध संबंध, पति बना बाधक तो किया खौफनाक अंजाम
एक महिला ने अवैध संबंध में बाधक बनने पर प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। हत्याओं के बाद दाेनों ने उसका चेहरा बुरी तरह कुचल दिया।
जेएनएन, श्री मुक्तसर साहिब। एक महिला का एक व्यक्ति से अवैध संबंध स्थापित हाे गया। पति को इस बारे में पता चला तो उसने विराेध किया। इस पर परिवार में कलह होेने लगा। महिला को अपने अवैध संबंध में बाधा आती दिखी तो उसने प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या कर दी। पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।
एसपी (डी) बलजीत ङ्क्षसह सिद्धू, डीएसपी गुरतेज सिंह व थाना सदर प्रभारी पेरिविंकल ग्रेवाल ने बताया कि जिले के गांव महराजवाला का निवासी 43 वर्षीय बसंत सिंह 15 जनवरी से लापता था। इाी दौरान 25 जनवरी की शाम को महराजवाला के पास अबोहर माइनर में एक शव मिला। शव की पहचान न होने के कारण पुलिस ने उसे सिविल अस्पताल में रखवा दिया था।
उन्होंने बताया कि 26 जनवरी की सुबह बसंत सिंह के भाई जसवंत सिंह ने शव की पहचान की। उसने थाना सदर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी भाभी के बठिंडा के गांव लहरा मोहबत निवासी सिकंदर सिंह उर्फ बंटी के साथ अवैध संबंध थे। बसंत सिंह को इस बारे में पता चला ताे जिस कारण अक्सर ही घर में कलह रहता था। 15 जनवरी को उसका भाई घर से गायब था, जिसके बाद वह घर नहीं लौटा था।
एसपी (डी) ने बताया कि गुमशुदगी की रिपोर्ट भी मृतक बसंत ङ्क्षसह की पत्नी ने पांच दिन बाद लिखवाई थी। इस कारण शव मिलने के बाद उन्हें संदेह हो गया था। जांच के दौरान पूरा मामला साफ हो गया। गिरफ्तरी के बाद आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।
उन्होंने बताया कि उन्होंने बर्फ तोडऩे वाले सूए से कत्ल कर ईंट से उसका चेहरा बिगाडऩे की कोशिश भी की थी। उनसे कत्ल के समय इस्तेमाल किया गया सूआ व ईंट भी बरामद कर ली है। पुलिस ने चारों आरोपियों सिकंदर ङ्क्षसह उर्फ बंटी, कुलदीप कौर उर्फ अमनी, करण उर्फ गग्गी व एक नाबालिग लड़के को काबू कर लिया है। आरोपियों को अदालत में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त कर लिया।