झूठा मामला रद्द न किया तो संघर्ष करेंगे किसान नेता
जल्द ही मामले को रद ना किया गया तो जत्थेबंदियों की तरफ से संघर्ष तेज किया जाएगा।
संस, श्री मुक्तसर साहिब : हलके के गांव गंधड़ के किसान अजीत सिह के घर पर नाजायज कब्जा करने वाले गुरपाल सिह की तरफ से कब्जा करने की कोशिश के तहत अजीत सिह का घर गिरा दिया गया था। राजनीतिक पहुंच होने के कारण अजीत सिह तथा सुखदेव सिह ग्रंथी खूंडे हलाल पर भी झूठा मामला दर्ज करवा दिया गया था। जिसमें सुखदेव सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। मंगलवार को सुखदेव सिंह जमानत पर रिहा हो गया। सुखदेव सिंह ग्रंथी का गांव खूंडेहलाल पहुंचने पर भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहा तथा पंजाब खेत मजदूर यूनियन की तरफ से स्वागत किया गया। इस अवसर पर भारतीय किसान एकता उगराहा तथा पंजाब खेत मजदूर ने जानकारी देते हुए कहा कि अजीत सिंह तथा सुखदेव सिंह पर दर्ज झूठे मामले को रद करवाने के लिए बीते दिन एसएसपी की तरफ जत्थेबंदियों को भरोसा दिया गया था। नेताओं ने कहा कि अगर जल्द ही मामले को रद ना किया गया तो जत्थेबंदियों की तरफ से संघर्ष तेज किया जाएगा।