मुक्तसर के दो शिक्षकों को मिलेगा राज्य पुरस्कार
मुक्तसर जिले के दो शिक्षकों को उनकी प्राप्तियों के लिए आज राज्य पुरस्कार प्रदान किया जा रहा है। जिन्हें आज शिक्षा विभागकी ओर से विशेष तौर पर सम्मानित किया जाएगा।
सरबजीत सिंह, श्री मुक्तसर साहिब
मुक्तसर जिले के दो शिक्षकों को उनकी प्राप्तियों के लिए आज राज्य पुरस्कार प्रदान किया जा रहा है। जिन्हें आज शिक्षा विभागकी ओर से विशेष तौर पर सम्मानित किया जाएगा। इनमें प्राइमरी स्कूल गोबिद नगरी सरावां बोदला के शिक्षक सरेंदर सिंह व सरकारी हाइ स्कूल दौला के अशोक कुमार का सम्मान होने जा रहा है। सुरेंदर सिंह जोकि बीते 12 वर्ष से इस स्कूूल में पढ़ा रहे हैं। सुरेंदर सिंह बताते हैं कि यह स्कूल पिछ़ड़े क्षेत्र में माना जाता था। जब वह जहां आए तो इसमें मात्र 15 बच्चे ही थे। लेकिन उन्होंने अपनी मेहनत से गांव गांव जाकर लोगों को जागरूक किया और अब सात गांवों से 87 बच्चे यहां पढ़ रहे हैं। इतना ही नहीं सरकारी शिक्षकों के बच्चे तक भी इसी स्कूल में ही पढ़ते हैं। उन्होंने इस स्कूल को समार्ट स्कूल बना दिया है। जिसमें अब गांव से 15 किलोमीटर दूर तक के बच्चे भी पढ़ने केलिए आते हैं। उन्होंने आठ लाख रुपये गांव से एकत्रित कर ही स्कूल पर लगाया है जबकि ग्रांट व अन्य पैसों से इसकी काया कल्प कर दी है। स्कूल के पास ही अपनी एक वैन है जिसमें बच्चे स्कूूल में आते जाते हैं। स्कूल के बच्चों को अंग्रेजी की विशेष तौर पर अलग कलास लगाकर जानकारी दी जाती है। इसके साथ ही स्कूल का माहौल भी ऐसा बनाया गया है कि बच्चे खुद ब खुद ही पढ़ाई की ओर आकर्षित होते हैं। यह स्कूल बीते दो वर्ष से लगातार जले में दूसरे स्थान पर आ रहा है क्योंकि इसका परिणाम बेहतर आ रहा है। इसी तरह ही सरकारी हाई स्कूल दौला के एसएस शिक्षक अशोक कुमार का भी सम्मान होने जा रहा है। जिनका परिणाम स्कूल में बीते समय से ही बेहतर आ रहा है।