सुबह नौ से शाम पांच बजे तक खुलेंगे सेवा केंद्र : डीसी
डीसी ने बताया कि एक अगस्त से सेवा केंद्रों का समय सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक किया गया है।
संवाद सहयोगी, श्री मुक्तसर साहिब : डीसी एमके अराविद कुमार ने बताया कि जिले के सेवा केंद्रों में कार्य करवाने के लिए समय की तब्दीली की गई है। उन्होंने बताया कि गर्मी के मौसम के कारण सेवा केंद्रों के समय में तब्दीली करके सुबह साढ़े सात से साढ़े तीन बजे कर दिया गया था।
डीसी ने बताया कि एक अगस्त से सेवा केंद्रों का समय सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक किया गया है। उन्होंने बताया कि इस दौरान कर्मचारियों के दोपहर के खाने का टाइम दो शिफ्टों में किया गया है। प्रथम शिफ्ट दोपहर एक से डेढ़ बजे तक है। जबकि दूसरी शिफ्ट का समय डेढ़ बजे से दो बजे तक होगा। डीसी ने बताया कि इन टाइम शिफ्टों का इस्तेमाल इस तरीके से किया जाएगा कि सेवा केंद्रों में एक से दो बजे तक सेवा केंद्रों के आधे काऊंटरों पर कार्य चालू रखा जा सके तथा किसी को भी परेशानी ना आए।