सरकारी स्कूल सक्कांवाली में साइंस मेला लगाया
गांव सक्कांवाली के सरकारी हाई स्कूल में साइंस मेला लगाया। मेले में विद्यार्थियों ने विज्ञान विषय को मनोरंजक तथा आसान बनाने के लिए क्रियाएं पेश की।
By JagranEdited By: Published: Tue, 01 Oct 2019 12:14 AM (IST)Updated: Tue, 01 Oct 2019 06:26 AM (IST)
संवाद सूत्र, बरीवाला (श्री मुक्तसर साहिब) : गांव सक्कांवाली के सरकारी हाई स्कूल में साइंस मेला लगाया। मेले में विद्यार्थियों ने विज्ञान विषय को मनोरंजक तथा आसान बनाने के लिए क्रियाएं पेश की। माता-पिता तथा अध्यापकों में मिलनी तथा साइंस मेले में प्रदर्शित गतिविधियों को देखने के लिए उत्साह देखने को मिला। विज्ञान प्रदर्शनी में प्रदर्शित की गतिविधियां देखने के लिए अधिक से अधिक बच्चों के माता पिता ने हिस्सा लिया। इस मेले में बच्चों के माता-पिता, कमेटी मेंबर तथा गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित हुए। इस मौके पर बीएस गुरदीप सिंह भी पहुंचे। मुख्य अध्यापक अमनदीप सिंह ने सबका धन्यवाद किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें