वशाल स्कूल में सहज पाठ के डाले भोग
विशाल पब्लिक स्कूल सराएनागा के विद्यार्थियों ने धन श्री गुरु नानक देव जी के 550साला प्रकाशोत्सव को समर्पित सहज पाठ के भोग डाले गए।
संवाद सूत्र, बरीवाला (श्री मुक्तसर साहिब) : विशाल पब्लिक स्कूल सराएनागा के विद्यार्थियों ने धन श्री गुरु नानक देव जी के 550साला प्रकाशोत्सव को समर्पित सहज पाठ के भोग डाले गए। इसमें स्कूल के लगभग 70 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस समागम दौरान बाणी का उच्चारण समूह शामिल विद्यार्थियों द्वारा करवाया गया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक समागम में भाग लिया। समागम में बाणी के प्रचार के लिए संगत को नितनेम करने तथा गुरुओं की वाणी को जीवन में अपनाने का उपदेश भी दिया गया। इसके बाद पाठ का भोग भी डाला गया। स्कूल के 70 विद्यार्थियों को सिरोपा तथा विशेष सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर स्कूल का समूह स्टाफ से विद्यार्थी उपस्थित थे।