अकालियों ने किया वार्डों में प्रदर्शन
शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल व विधायक कंवरजीत सिंह रोजी बरकौंदी की अध्यक्षता में प्रदर्शन किया गया।
संवाद सहयोगी, श्री मुक्तसर साहिब
शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल व विधायक कंवरजीत सिंह रोजी बरकंदी की हिदायतों पर शिअद की और से शहर तथा जिले के सभी गांवों में पंजाब सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किए गए। इस दौरान अकाली वर्करों द्वारा कांग्रेस तथा केंद्र में मोदी सरकार से पेट्रोल डीजल पर लगे वेट को कम करने के लिए रोष प्रदर्शन किया गया। इस दौरान नगर कौंसिल के पूर्व प्रधान हरपाल सिंह बेदी ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने लोगों के कार्ड बंद कर अन्याय किया है। उन्होंने कहा कि दोनों ही सरकार से अपील है कि वह तेल पर लगाए सरकारों के टैक्स में कमी करें। जिससे की लोगों को बढ़ रही महंगाई से राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार इस समय 42 रुपये टैक्स के रूप में वसूल रही है जो कि बहुत ही ज्यादा है, सरकार इसको कम करें। उन्होंने केंद्र सरकार से भी मांग की है कि वह भी अपने टैक्स में कमी करे ताकि लोगों को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि किसान महंगे रेट पर डीजल लेकर अपनी फसलों को बचाने में लगा है। उन्होंने कहा कि नहरबंदी होने के कारण किसानों की हालत बहुत ही बुरी है।जिसके बारे सरकारों को किसानों के बारे में सोचना चाहिए।तेल के रेट कम होने से किसानों की आर्थिक मदद हो जाएगी।
इस मौके पर एससी विग के जिला प्रधान परमिदर सिंह पाशा, पूर्व एमसी राम सिंह पप्पी, नरिदर सिंह काला, करमजीत संधू, जरनैल बराड़, सुखदेव, सारज सिंह भुल्लर, केवल कृष्ण कक्कड़, रजत कटारिया, गौरव कटारिया, गुरमीत सिंह किगरा, कश्मीर सिंह, तिलक राज, बिदर मिस्त्री, बाबू राम निर्मल सिंह निम्मा, मंगत राम, सुभाष कुमार भी मौजूद थे।