विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंजाब पुलिस का नशे पर प्रहार, मुक्तसर में 2 किलो अफीम के साथ राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार

Published: Mon, 30 Mar 2026 01:40 PM (IST)

पंजाब पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ अभियान में मुक्तसर के किल्लियांवाली क्षेत्र में गश्त के दौरान एक व्यक्ति को ...और पढ़ें

मुक्तसर में 2.6 किलो अफीम के साथ अजमेर का युवक गिरफ्तार (प्रतीकात्मक फोटो)

मुक्तसर में 2.6 किलो अफीम के साथ अजमेर का युवक गिरफ्तार (प्रतीकात्मक फोटो)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सूत्र, लंबी। पंजाब पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना किल्लियांवाली के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में गश्त के दौरान पुलिस ने राजस्थान के अजमेर निवासी एक युवक को दो किलो 600 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरु कर दी है।

एसआई जगसीर सिंह ने बताया कि वे पुलिस पार्टी के साथ वडिंग खेड़ा लिंक रोड पर चेकिंग के लिए मौजूद थे। इसी दौरान उन्होंने देखा कि एक युवक कंधे पर काले रंग का पिठ्ठू बैग टांगकर पैदल आ रहा है। पुलिस की गाड़ी को देखते ही वह घबरा गया और सड़क से नीचे किन्नू के बागों की तरफ भागने लगा। पुलिस पार्टी ने उसे तुरंत काबू कर लिया।

पुलिस जब पकड़े गए युवक के बैग की तलाशी ली तो उसमें से दो 2 किलो 600 ग्राम अफीम, एक माेबाइल व 600 रुपये की राशि बरामद हुई। पुलिस ने पकड़े गए आरोपित अमर चंद पुत्र दुर्गा लाल राजस्थान के अजमेर शरीफ के खिलाफ एनडीपीसी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।