वित्त मंत्री के आवास के आगे धरना 17 को
लंबी थाने के आगे पंजाब खेत मजदूर यूनियन की तरफ से धरना दिया गया।
संवाद सूत्र, लंबी (श्री मुक्तसर साहिब)
लंबी थाने के आगे पंजाब खेत मजदूर यूनियन की तरफ से इलाके के एक गांव की दलित नाबालिग लड़की से दुष्कर्म तथा उसकी वीडियो वायरल करने वाले जगीरदार तथा मजदूर काका राम के हत्यारोपितों की गिरफ्तारी के लिए 17 सितंबर को कैप्टन सरकार के नुमाईदें वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल की रिहायश के आगे धरना देने के ऐलान के साथ समाप्त कर दिया। धरने की समाप्ति पर लंबी गांव में रोष प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री अमरिदर सिंह की अर्थी फूंकी गई।
वक्ताओं ने सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार में महिलाओं की सुरक्षा नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि कानून की जगह जंगल राज चल रहा है। उन्होंने कहा कि घटना को सवा माह बीत जाने के बावजूद आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं की गई। जब तक पीड़ित परिवार को इंसाफ नहीं मिलेगा तब तक संघर्ष जारी रहेगा।
इस मौके पर जिला सचिव तरसेम सिंह, राज्य महासचिव लक्ष्मण सिंह सेवेवाला, कृष्णा देवी, गुरमेल कौर, गुरपाश सिंह, अश्वनी , मनजिदर सिंह सरां, राजा सिंह, काका सिंह खूंडेहलाल काला सिंह सिघेवाला आदि उपस्थित थे।