भाजपा ने फूंका आप विधायक का पुतला
आम आदमी पार्टी के विधायक अमन अरोड़ा की ओर से गोवंश पर दिए ब्यान पर भड़के भाजपा वर्करों ने शुक्रवार को शहर के घास मंडी चौक में प्रदर्शन किया।
जागरण संवाददाता, श्री मुक्तसर साहिब
आम आदमी पार्टी के विधायक अमन अरोड़ा की ओर से गोवंश पर दिए बयान पर भड़के भाजपा वर्करों ने शुक्रवार को शहर के घास मंडी चौक में प्रदर्शन किया। वर्करों ने अमन अरोड़ा का पुतला भी फूंका। नेताओं ने कहा कि अमन अरोड़ा गोवंश को बूचड़खानों में खत्म करने की बात कर रहा है जबकि गोवंश को हिदू धर्म माता के रूप में पूजता है। विधायक होने के बावजूद ऐसी बात करना शर्म की बात है। उन्होंने सरकार से मांग की कि विधायक के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाए ।
प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष राजेश गोरा पठेला, अश्वनी गिरधर, संदीप गिरधर, रविदर कटारिया, तरसेम गोयल, अमरीक खुरमी, भंवर लाल, पाला खप्पियांवाली, अनुराग शर्मा, लोक प्रिय शर्मा, हनी, उर्मिला देवी, सीता राम खटक मौजूद थे।