माघी मेले मे जमकर चले सियासी तीर, दलोें ने एक-दूसरे पर साधे निशाने
श्री मुक्तसर साहिब के माघी मेले में शिअद, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने सियासी कांफ्रेंस आयोजित की। इसमें नेताओं एक -दूसरे पर जकर सियासी तीन छोड़े।
जागरण संवाददाता, श्री मुक्तसर साहिब। माघी मेले में विभिन्न राजनीतिक दलों की ओर से आयोजित सियासी कांफ्रेंस में एक-दूसरे के खिलाफ हमलावर रुख अपनाया। मेले में भारी भीड़ जुटने की वजह से मुक्तसर साहिब जाने वाले सभी सड़कों पर कम से कम पांच-पांच किमी तक जाम लगा रहा। सभी राजनीतिक दलों के पंडाल में लोगों की भारी भीड़ जुटी।
शिरामणि अकाली दल के कांफ्रेंस में मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि राजनीति में नई आई आम आदमी पार्टी के नेताओं को पंजाब के बारे में कुछ पता ही नहीं है। ऐसे मेंं वे पंजाब के हितों की बात कैसे कर सकते हैं। केजरीवाल कभी खेत में गए ही नहीं तो उन्हें फसल के बारे में क्या पता?
उप मुख्यमंत्री सुखबीर बादल ने कहा कि मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह के मुकाबले पंजाब में कोई नेता नहीं है। सुखबीर ने उपलब्धि गिनाते हुए 2017 में सरकार बनाने का दावा किया। घोषणा की कि राज्य में 15 दिनों में नौकरियों में भर्ती शुरू हो जाएगी। उन्होंने आप को टोली और टोपी वाली पार्टी करार दिया।
----------
बाप-बेटे की वजह से पंजाब में दहशत : कैप्टन
माघी मेला में कांग्रेस के कांफेंस में पार्टी के नेता
कांग्रेस की सियासी रैली प्रदेश प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह अगुवाई में हुई। हमेशा की तरह अमरिंदर सिंह के निशाने मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल व उप मुख्यमंत्री सुखबीर बादल रहे। उन्होंने कहा कि, बादल बाप-बेटे की वजह से पंजाब का माहौल खराब हो रहा है। प्रदेश में दहशत का माहौल है। अकाली नेता सरेआम गुंडागर्दी कर रहे हैं। कांग्रेस की सरकार बनने पर ऐसे नेताओं को जेल भेजा जाएगा।
उन्होंने कहा कि प्रदेश से इंडस्ट्री पलायन कर रही है। किसानों का बुरा हाल हो रहा है। खुदकुशी करने को मजबूर हैं। कांग्रेसी नेताओं ने 2017 विस चुनाव के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को तैयार रहने का आाह्वïन किया। मंच से कांग्रेसियों ने एकजुटता का प्रदर्शन किया। रैली काे कांग्रेस के पदेश प्रभारी डा. शकील अहमद, अंबिका सोनी, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रताप सिंह बाजवा सहित कई अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया।
----------
शिअद व कांग्रेस पंजाब को बांट-बांट खा रही है : केजरीवाल
आम आदमी पार्टी के मंच से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अकाली दल व कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। केजरीवाल ने कहा कि शिअद व कांग्रेस पंजाब को बांट-बांट कर खा रही है। हम इस परंपरा को खत्म करेंगे। पंजाब के लोग पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को जिताएंगे।
उन्होंने कहा कि सत्ता में आने के बाद उनकी पार्टी श्री गुरुग्रंथ साहिब सेबेअदबी करने वालों को जेल भेजेगी। बादल सरकार ेन पंजाब में गुंडागर्दी का माहौल बना रखा है। इस कारण उद्यमी व कारोबारी पंजाब से पलायन कर रहे हैं।