विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 27, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पड़ोसी ने घर में सो रही बच्ची से किया दुष्कर्म, दी जान की धमकी

By Ankit KumarEdited By:
Published: Wed, 27 Sep 2017 09:15 PM (IST)Updated: Thu, 28 Sep 2017 08:57 AM (IST)

पड़ोसी ने घर में सो रही 11 साल की बच्‍ची से दुष्कर्म किया। लड़की घर पर अपनी मां के साथ ...और पढ़ें

पड़ोसी ने घर में सो रही बच्ची से किया दुष्कर्म, दी जान की धमकी
पड़ोसी ने घर में सो रही बच्ची से किया दुष्कर्म, दी जान की धमकी

जेएनएन, श्री मुक्तसर साहिब। गांव चड़ेवान में रात को एक व्यक्ति ने अपने पड़ोसी के घर में घुस गया। घर में बच्‍ची को देखकर उसने उससे दुष्कर्म किया। आराेपी ने इस दलित लड़की को इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। वारदात के बाद से आरोपी फरार को गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

चड़ेवान निवासी 11साल की बच्‍ची अपने घर में सो रही थी। इस दौरान उसका पिता खेत में गया हुआ था। ऐसे में घर में लड़की और उसकी मां ही थे। लड़की की मां मानसिक रूप से बीमार है। इसी बात का फायदा उठाते हुए उनका पड़ोसी युवक भुट्टो सिंह घर में घुस आया। इसके बाद उसने लड़की के साथ जबरन दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद आरोपी फरार हो गया। इतना ही नहीं उसने लड़की को इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

यह भी पढ़ें: महिला ने युवक को घर बुलाकर किया प्रताड़ित, अश्लील वीडियो की धमकी दे किया ब्लैकमेल

वारदात के बाद देर रात को जब लड़की का पिता घर पहुंचा तो पीड़िता ने सारी बात बताई। इसे लेकर जब लड़की का पिता आरोपी भुट्टो के घर पर गया तो उसने उसे भी जान से मारने की धमकियां दी। आरोपी की धमकियों की परवाह किए बगैर पीड़िता के बाप ने तुरंत थाना सदर पुलिस को सूचना दी। इसपर पुलिस पीड़िता के घर पहुंची और उसके बयान दर्ज किए। बुधवार की शाम को मेडिकल जांच के बाद आरोपी भुट्टो सिंह के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया गया।

यह भी पढ़ें: सौतेली बेटी को धमकी देकर बाप ने किया दुष्कर्म, मिली दस साल की सजा