जिस्मफरोशी के आरोप में महिला सहित चार काबू
संवाद सूत्र, गिद्दड़बाहा (श्री मुक्तसर साहिब) पुलिस ने शहर के अजीत नगर में जिस्मफरोशी का धंध
By JagranEdited By: Published: Thu, 23 Aug 2018 06:15 PM (IST)Updated: Thu, 23 Aug 2018 06:15 PM (IST)
संवाद सूत्र, गिद्दड़बाहा (श्री मुक्तसर साहिब)
पुलिस ने शहर के अजीत नगर में जिस्मफरोशी का धंधा करवाने वाली एक महिला को काबू किया है जिसके पास से दो पुरुष व महिलाएं भी काबू किए गए हैं। जिनके खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर उन्हें अदालत में पेश किया। जहां से उनका एक दिन का रिमांड दे दिया गया।
थाना गिद्दड़बाहा के एएसआई बाज ¨सह पुलिस पार्टी समेत गश्त पर थे। जहां पर उन्हें मुखबिर ने सूचना दी कि अजीत नगर गली नंबर एक में एक महिला अपने घर में बाहर से पुरुष व महिलाओं को बुलाकर जिस्मफरोशी का धंधा चलाती है। पुलिस ने तुरंत वहां छापामारी की। जहां से दो महिलाओं व पुरुष और मकान मालकिन रा¨जदर कौर उर्फ मासी को गिरफ्तार कर लिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें