कवियों ने पेश की रचनाएं
साहिब सभा बरीवाला की मासिक बैठक साहित्कार तीर्थ सिंह कमल की अगुवाई में बाबा मोढा जी की समाध पर हुई। जिसमें हरचंद सिंह वड़िग सुरिदर सिंह चठ्ठा जरनैल सिंह मस्ताना राजपाल सिंह वड़िग गुरजंट सिंह दलेर डॉ. निदर कोटली आदि ने भाग लिया। बैठक में सबसे पहले डॉ. कोटली ने व्यंगात्मक कविता 31 मार्च हरचंद सिंह वड़िग ने कहानी बीमार पढ़ी इसके उपरांत जरनैल सिंह मस्ताना ने क
संवाद सूत्र, मंडी बरीवाला (श्री मुक्तसर साहिब)
साहिब सभा बरीवाला की मासिक बैठक साहित्कार तीर्थ सिंह कमल की अगुवाई में बाबा मोढा जी की समाध पर हुई। इसमें हरचंद सिंह वड़िग, सुरिदर सिंह चठ्ठा, जरनैल सिंह मस्ताना, राजपाल सिंह वड़िग, गुरजंट सिंह दलेर, डॉ. निदर कोटली आदि ने भाग लिया। बैठक में सबसे पहले डॉ. कोटली ने व्यंगात्मक कविता 31 मार्च, हरचंद सिंह वड़िग ने कहानी बीमार पढ़ी, इसके उपरांत जरनैल सिंह मस्ताना ने कविता अंबी दा बूटा तरंनम पेश करके माहौल को खुश गवार बना दिया। राजपाल सिंह वड़िग ने कविता आइलेट्स, गुरजंट सिंह दलेर ने धार्मिक कविता तथा तीर्थ सिंह कमल ने कहानी एक हरदियाल एमए और पढ़ी। आखिर में सुरिदर सिंह चठ्ठा खिड़कियांवाला ने पढ़ी गई रचनाओं पर उसारु टिपनियां की तथा उपस्थित सभी का धन्यवाद किया।