80 परिवारों को बांटा राशन
भाई महां सिंह वेलफेयर क्लब श्री मुक्तसर साहिब द्वारा
By JagranEdited By: Published: Fri, 26 Apr 2019 04:53 PM (IST)Updated: Fri, 26 Apr 2019 06:10 PM (IST)
संवाद सूत्र, श्री मुक्तसर साहिब
भाई महा सिंह वेलफेयर क्लब द्वारा 80 जरुरतमंद परिवारों को राशन वितरित किया गया। क्लब के प्रधान मनिदर सिंह सिद्धू ने बताया कि उनके क्लब द्वारा हर माह जरुरतमंद परिवारों को राशन बांटा जाता है। यह सारा राशन सभी क्लब के सदस्यों व लोगों के सहयोग से बांटा जाता है। राशन में दालें, घी, तेल, चीनी, चायपत्ती, साबुन, मिर्च, मसाला, नमक के अलावा जरुरत अनुसार सारा सामान दिया जाता है। उन्होंने बताया कि उनका क्लब पिछले काफी समय से गरीब परिवारों की सहायता करता आ रहा है।
इस मौके पर उपाध्यक्ष मनिदर चोपड़ा, सेक्रेटरी शमशेर सिंह भुल्लर, मेंबर बलदेव सिंह साजन, जगदीप सिंह के अलावा अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें