बेटे से हुई बहस के बाद मां को घर में घुसकर पीटा
संवाद सूत्र गिद्दड़बाहा (श्री मुक्तसर साहिब) हलके के गांव थेहड़ी में लड़के के साथ हुई बहस के बाद कुछ लोगों ने मिलकर उसकी माता को घर में घुसकर पीट डाला। जिसमें वह घायल हो गई। थाना गिद्दड़बाहा पुलिस ने एक व्यक्ति को
संवाद सूत्र, गिद्दड़बाहा (श्री मुक्तसर साहिब)
हलके के गांव थेहड़ी में लड़के के साथ हुई बहस के बाद कुछ लोगों ने मिलकर उसकी माता को घर में घुसकर पीट डाला। जिसमें वह घायल हो गई। थाना गिद्दड़बाहा पुलिस ने एक व्यक्ति को नामजद करते हुए चार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव थेहड़ी निवासी मोना देवी ने बताया कि उसके बेटे की एक दिन पहले ही गांव के घोदर सिंह के साथ बहस हुई थी। जिसे उन्होंने गंभीरता से नहीं लिया। लेकिन दूसरे दिन जब वह घर में अकेली थी तो घोदर सिंह अपने तीन अन्य अज्ञात साथियों समेत आया। जिसने घर में दाखिल होकर उसके साथ मारपीट की। उसने शोर मचाया तो आस पास को लोग एकत्रित हो गए जिस कारण वह मौके से फरार हो गए। थाना गिद्दड़बाहा पुलिस ने घोदर सिंह व उसके तीन अज्ञात साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।