पंजाब के मुक्तसर में दूध के पैसे मांगने पर तेजधार हथियारों से किया दुकानदार पर हमला, पुलिस ने दर्ज किया केस
श्री मुक्तसर साहिब में दूध के पैसे मांगने पर एक दुकानदार करमजीत सिंह पर तेजधार हथियारों से हमला किया गया। ...और पढ़ें

दूध के पैसे मांगने पर श्री मुक्तसर साहिब में दुकानदार पर तेजधार हथियारों से हमला।
HighLights
दुकानदार करमजीत सिंह पर तेजधार हथियारों से हमला।
दूध के पैसे मांगने को लेकर हुआ विवाद।
पुलिस ने दो नामजद सहित अज्ञात पर केस दर्ज।
संवाद सूत्र, श्री मुक्तसर साहिब। थाना सिटी की पुलिस ने एक दुकानदार के साथ मारपीट और तेजधार हथियारों से हमला करने के मामले में दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जबकि दोनों आरोपितों की गिरफ्तारी अभी बाकी है।
थाना सिटी पुलिस को दिए बयान में पीड़ित करमजीत सिंह पुत्र राकेश कुमार निवासी गली नंबर एक गुरु गोबिंद सिंह नगर ने बताया कि वह लवली डेयरी पर काम करता है।
20 मई की रात करीब 9:30 बजे साहिल कुमार पुत्र रमेश कुमार और बब्बल पुत्र विजय कुमार उसकी दुकान पर आए और आधा किलो दूध की मांग की। करमजीत के अनुसार जब उन्होंने पैसे दिए तो नोट की स्थिति ठीक नहीं थी, जिस पर दुकानदार ने उनसे दूसरा नोट देने को कहा। इसी बात को लेकर उनके बीच बहस हुई और आरोपितों वहां से चले गए।
पीड़ित का आरोप है कि रात करीब 10:30 बजे साहिल और बब्बल अपने कुछ अज्ञात साथियों के साथ दोबारा दुकान पर आए। इस बार उनके हाथों में किरच और कृपाण जैसे तेजधार हथियार थे।
आरोपितों ने दुकानदार पर हमला कर दिया, जिसमें उसे चोटें आईं। पुलिस ने उक्त बयानों के आधार पर पुलिस ने साहिल कुमार, बब्बल और अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। जबकि आरोपितों की गिरफ्तारी अभी बाकी है।
