भूल से भी न काटें पीपल का पेड़
स्वामी कमलानंद गिरि जी ने कार्तिक महात्म्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कार्तिक माह में जो भक्त व्रत रखता है, उसके सभी दु:ख दूर हो जाते हैं। वह बिल्कुल दुखी नहीं रहता। हर सुख उस व्यक्ति के घर का द्वार खटखटाता है। कार्तिक माह में मंदिरों, गोशालाओं, घरों में दीप प्रज्जवलित करने का विधान है। इस माह जितने ज्यादा त्यौहार आते हैं वह किसी अन्य महीने में नहीं आते। यूं कहें तो कार्तिक माह त्योहारों तथा खुशियों से भरपूर महीना होता है। इस महीने आने वाले सभी त्योहार काफी महत्वपूर्ण व खुशियां प्रदान करने वाले हैं। स्वामी ने ये विचार श्री राम भवन में वीरवा
संवाद सूत्र, श्री मुक्तसर साहिब
स्वामी कमलानंद गिरि जी ने कार्तिक महात्म पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कार्तिक माह में जो भक्त व्रत रखता है, उसके सभी दुख दूर हो जाते हैं। वह बिल्कुल दुखी नहीं रहता। हर सुख उस व्यक्ति के घर का द्वार खटखटाता है। कार्तिक माह में मंदिरों, गोशालाओं, घरों में दीप प्रज्जवलित करने का विधान है। इस माह जितने ज्यादा त्योहार आते हैं वह किसी अन्य महीने में नहीं आते। यूं कहें तो कार्तिक माह त्योहारों तथा खुशियों से भरपूर महीना होता है। इस महीने आने वाले सभी त्योहार काफी महत्वपूर्ण व खुशियां प्रदान करने वाले हैं। स्वामी ने ये विचार श्री राम भवन में वीरवार को कार्तिक महोत्सव के तहत प्रवचनों की अमृतवर्षा करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि कार्तिक माह में बैल, गाय, आंवला, तुलसी, गंगा, बहते हुए जल, खड़े वृक्ष, बट वृक्ष की पूजा करनी चाहिए। पीपल के पेड़ को काटना नहीं चाहिए, क्योंकि इसमें भगवान विष्णु विराजमान रहते हैं। पीपल का पेड़ काटने पर बहुत बड़ा पाप लगता है । कमलानंद जी ने कहा कि मनुष्य को भगवान से खुद उन्हें ही मांगना चाहिए। क्योंकि अगर भगवान मिल जाएं तो कुछ शेष नहीं रहता।
स्वामी जी ने रोजाना सुबह छह से सात बजे तक श्रद्धालुओं को जहां कार्तिक महात्म्य के बारे में विस्तार सहित जानकारी दे रहे हैं। वहीं भजनों की गंगा में भी डुबकियां भी लगवा रहे हैं। इस मौके बड़ी गिनती में श्रद्धालु उमड़ रहे हैं।
श्री राम भवन में सुबह के समय जहां स्वामी जी कार्तिक महोत्सव के तहत श्रद्धालुओं को कार्तिक महात्म्य श्रवण करा पुण्य-लाभ का भागी बनवा रहे हैं, वहीं शाम के समय श्री सुंदर कांड पाठों दौरान वीर बजरंगी की महिमा का बखान कर श्रद्धालुओं का जीवन सफल बना रहे हैं। श्री सुंदर काड पाठों के दौरान श्रद्धालु श्री हनुमान जी के रंग में रंग जा रहे हैं। मंदिर का माहौल हनुमानमयी हो रहा है। सैकड़ों श्रद्धालु श्री सुंदर कांड पाठ मौके पहुंचकर वीर बजरंगी की कृपा ²ष्टि रुपि आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। इस मौके नत्थू राम गोयल, शंभू कक्कड़, अनिल वाट्स, राजकुमार गोयल, शाम लाल गोयल, हनी भाटिया, योगेश बांसल, लक्ष्मण दास बांसल, दीनानाथ गावड़ी, दुर्गा दास गोयल, धर्मपाल, विजय चावला, रमन जैन, पुजारी पं. रणजीत शर्मा समेत बड़ी गिनती में श्रद्धालु उपस्थित थे।