किसानों का डीसी दफ्तर के समक्ष प्रदर्शन
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुई हिसा के मामले में कार्रवाई के लेकर किसानों ने प्रदर्शन किया।
जागरण संवाददाता, श्री मुक्तसर साहिब
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुई हिसा के मामले में सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर उन्हें कड़ी सजा देने की मांग को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर मंगलवार को विभिन्न किसान संगठनों ने डीसी दफ्तर के समक्ष प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारी किसानों की ओर से केंद्र सरकार के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की गई।
किरती किसान यूनियन के बलविदर सिंह थांदेवाला, जसविदर सिंह झबेलवाली, चरनजीत कौर मुक्तसर, बलविदर सिंह कोटली संघर, भारतीय किसान यूनियन (राजेवाल) के भिदर सिंह लंबी ढाब, बलदेव सिंह कोटली, जसकरन सिंह बूड़ा गुज्जर, भाकियू (कादियां) के गुरतेज सिंह उदेकरण, हरपाल सिंह, भाकियू ( सिद्धूपुर) के निर्मल सिंह जस्सेआना, जसबीर सिंह सराएनागा, संदीप सिंह बरीवाला, जसवीर सिंह मराड़ कला, भाकियू (डकौंदा) के परमिदर सिंह उड़ांग, खुशवंत सिंह हरीके कलां, पूरन सिंह वट्टू, गुरकीरत सिंह, भाकियू (लक्खोवाल) के गुरमीत सिंह लंबी ढाब, पंजाब किसान यूनियन के गुरप्रीत सिंह कट्टियांवाली, हरदीप सिंह, जगराज सिंह कबरवाला, तथा कुल हिद किसान सभा के चरणजीत सिंह वणवाला, जसविदर सिंह वणवाला, सुखपाल सिंह लंबी ने कहा कि लखीमपुर खीरी की घटना को 25 दिन हो जाने के बावजूद आरोपित सरेआम खुले घूम रहे हैं।
मुख्य आरोपित के पिता केंद्रीय राज्य मंत्री अजय मिश्रा की ओर से मामले की जांच को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है। जिससे आरोपितों के हौसले बढ़े हुए हैं। उन्होंने केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा को मंत्रीमंडल से बर्खास्त कर गिरफ्तार करने की मांग की। साथ ही कहा कि इस घटना की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में एसआइटी से जांच करवाई जाए। प्रदर्शन के उपरांत तहसीलदार रमेश कुमार को मांग पत्र भी सौंपा गया। इस मौके पर गुरजंट सिंह सरपंट कोटली तथा दलजीत सिंह रंधावा भी मौजूद थे।