पेड़ों से है मनुष्य का अस्तित्व : स्वामी अविनाश
संवाद सूत्र, मलोट (श्री मुक्तसर साहिब) दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के आश्रम डबवाली मलको आयोजित धा
संवाद सूत्र, मलोट (श्री मुक्तसर साहिब)
दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के आश्रम डबवाली मलको आयोजित धार्मिक कायर्क्रम के दौरान जहां पौधरोपण किए गए। प्रचारक स्वामी अविनाश जी ने कहा कि वातावरण दूषित होना, जल स्तर का कम होना, बेटा बेटी में कोई अंतर न रखना, नशे की भरमार होना आदि कई सामाजिक बुराइयां बढ़ रही है। इन समस्याओं के समाधान और लोगों को जागरूक करने के लिए संस्थान विशेष रुप से काम कर रहा है। उनके अनुसार पौधे मनुष्य शरीर के अंदर कई तरह के रोगों को खत्म करने में सहायक साबित होते है। पेड़ ईश्वर का, वातावरण की शान तथा मानव के जीने के लिए आक्सीजन की खान है। कहना गलत न होगा पेड़ ही मानव जीवन की जान है। एक पेड़ एक साल में 21.7 किलोग्राम कार्बन डायक्साइड ग्रहण करता है तथा इतनी मात्रा में ही आक्सीजन छोड़ता है जिससे चार व्यक्ति ¨जदगी जी सकते है। स्वामी ने कहा कि हमे वातावरण की संभाल तथा पेड़ों से प्यार करना चाहिए। इस दौरान स्वामी जी व संगत ने आश्रम व अश्रम के आस पास दो सौ पौधे लगाए तथा संगत को बांटे गए।