श्रीराम कथा के उपलक्ष्य में निकाली कलश यात्रा
संवाद सूत्र, श्री मुक्तसर साहिब श्री गो¨वद गोलोक धाम रुद्रेश्वर भक्ति आश्रम ट्रस्ट व श्री श्याम मंदिर क
संवाद सूत्र, श्री मुक्तसर साहिब
श्री गो¨वद गोलोक धाम रुद्रेश्वर भक्ति आश्रम ट्रस्ट व श्री श्याम मंदिर कमेटी की ओर से अनाथ बच्चों की सहायतार्थ शुरु हो रही संगीतमय श्री राम कथा के उपलक्ष्य में शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। वृंदावन रसिक बाल विदुषी पूज्य देवी स्वाति जी के नेतृत्व में आयोजित ये कलश यात्रा रामबाड़ा बाजार स्थित श्री दुर्गा मंदिर गीता भवन से शुरु होकर शहर के रेलवे रोड, मस्जिद चौक, बैंक रोड, रेलवे फाटक होते हुए बागवाला स्कूल में पहुंचकर संपन्न हुई। जहां कथा स्थल पर कलश स्थापित किए गए। यात्रा दौरान महिलाएं सिर पर कलश सुशोभित कर चल रहीं थीं। जगह-जगह कलश यात्रा का भव्य स्वागत हुआ। आसमान प्रभु श्री राम चंद्र के जयकारों से गूंज उठा। कलश यात्रा से पूर्व श्याम मंदिर के पुजारी पं. गिरधारी लाल ने पूजन कराया। जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस मौके चेयरमैन जीवन शर्मा, सरपरस्त बलदेव सहाय गर्ग, हैप्पी गर्ग, मुख्य सचिव पवन शर्मा, अध्यक्ष सुरेंद्र मोहन शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राज खुराना, उपाध्यक्ष एडवोकेट शिव लूना, अशोक तेरिया, पवन तनेजा, सुभाष गुंबर, सुभाष ग्रोवर, आदेश शर्मा मन्नू, लाडा, राजू समेत बड़ी गिनती में श्रद्धालु उपस्थित थे। 16 सितंबर तक रोजाना शाम सात बजे श्री राम कथा होगी।